किशोरी से छेड़छाड़ करने पर 3 लड़कों को पेड़ से बांधकर पीटा

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुछ स्थानीय लोगों ने तीन लड़कों की पेड़ से बांध कर घंटों तक पिटाई की। दरअसल, उन्हें इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में सजा दी गई। स्थानीय लोगों ने सभी लडकों(19 वर्ष) को पेड़ से बांध कर कई घंटे तक बेरहमी से पीटा, जब तक कि पुलिस ने उन्हें बचा नहीं लिया।

यह घटना बुधवार रात की है, लेकिन मामला गुरुवार को तब सामने आया जब एक लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पिता ने गुरुवार को अपनी शिकायत में आरोप लगाया, “हमारे इलाके में दूसरे धर्म के 3 लड़के अक्सर आकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। बीती रात जब मेरी बेटी घर लौट रही थी, तो इन लड़कों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी।”

शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुरुवार को एक लड़के की मां की शिकायत पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसका बेटा बाजार में था जब एक लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसके बेटे को पकड़ लिया और कई घंटों तक उसकी पिटाई की। एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक लड़की को लड़कों को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है।

पुलिस ने चार पहचाने गए और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अखिलेश भदौरिया ने कहा, “हमने एक विस्तृत जांच की और पाया कि एक स्थानीय लड़की से छेड़छाड़ के लिए 3 लड़कों को एक पेड़ से बांध दिया गया और घंटों तक पीटा गया। हमने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है और अब तक 3 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

Related Posts

हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
  • TN15TN15
  • July 18, 2026

 उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से…

Continue reading
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!
  • TN15TN15
  • July 17, 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

  • By TN15
  • July 18, 2026
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ 

  • By TN15
  • July 18, 2026
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ 

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ

  • By TN15
  • July 17, 2026
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ

सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर…’

  • By TN15
  • July 17, 2026
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर…’

सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

  • By TN15
  • July 17, 2026
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?

  • By TN15
  • July 17, 2026
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?