पटना मे अनोखा ओवर ब्रिज

ट्रेन की बोगी’ के नीचे भी गाड़ी ऊपर भी गाड़ी!

भवेश कुमार

पटना । पटना के चिरैयाटांड़ ओवर ब्रिज पर नगर निगम की तरफ से ट्रेन की बोगी की तस्वीर बनवाई गई है।इस ओवर ब्रिज को इस तरह से पेंट किया गया है जैसे लग रहा है कि कोई ट्रेन गुजर रही हो। ट्रेन की बोगी ट्रेन में बैठे पैसेंजर ट्रेन की खिड़की हू-ब-हू ट्रेन की बोगी जैसी दिख रही है।

यह 3 डी पेंटिंग देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। हर कोई जो इस रास्ते से गुजर रहा है वह रुककर इस ब्रिज को एक बार जरूर देख रहा हैं। कई लोग मोबाइल में तस्वीर कैद कर रहे हैं। यही नहीं इन दिनों यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

नगर निगम प्रशासन की तरफ से 3 डी पेंटिंग के माध्यम से ट्रेन की बोगी बनाई गई है। बिहार में पूर्व मध्य रेल अंतर्गत ट्रेनों का परिचालन होता है.। ऐसे में इस पर पूर्व मध्य रेल लिखा हुआ है और इस ट्रेन का नाम इंटरसिटी दिया गया है और रेल यात्रियों की तस्वीर भी बनाई गई है।

इसके अलावा खिड़की के पास में लोग अपने दूध के गैलन और साइकिल लटका कर राजधानी पहुंचते हैं। यह भी तस्वीर के माध्यम से दिखाया गया है। ट्रेन के बोगी के साथ-साथ ट्रेन की पहिया की भी तस्वीर चित्रकार के द्वारा बनाया गया है। पेस्टिंग में इंटरसिटी ट्रेन में किस तरह से लोग सफर करते है इस बात को काफी बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

पटना नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए राजधानी के जितने भी ओवर ब्रिज है उस ओवर ब्रिज के जल जीवन हरियाली, मधुबनी पेंटिंग के माध्यम से 3 डी पेंटिंग करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम ने नए कांसेप्ट के जरिए ट्रेन की बोगी को ओवरब्रिज पर पेंटिंग बनवाया है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi