1 घंटे में मर जाएंगे 20 करोड़ लोग, एक हजार साल तक रहेगा असर, परमाणु युद्ध हुआ तो क्‍या होगा अंजाम 

परमाणु हमले को लेकर इसलिए भी दावा किया जा रहा है कि क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सेनिकों को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दिया है।

द न्यूज 15

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध में आशंका जताई जा रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुतिन ने एहतियात के तौर पर अपने सैनिकों को परमाणु हमले को लेकर आगाह कर दिया है। बता दें कि इस हालात में अगर परमाणु हमला हुआ तो इसमें 20 करोड़ों लोगों की जान जा सकती है। वहीं इसका असर एक हजार साल तक देखा जा सकता है।
दरअसल परमाणु हमले को लेकर इसलिए भी दावा किया जा रहा है कि क्योंकि पुतिन ने अपने सेनिकों को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दिया है। इस बीच पुतिन ने अपने परिवार को एहतियात के तौर पर साइबेरिया भेज दिया है। बता दें कि पुतिन पहले भी यूक्रेन पर परमाणु हमले की चेतावनी देते रहे हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दफ़्तर में लगाई भगत सिंह की फोटो तो क्यों हुआ विवाद, जानिए
अगर परमाणु हमले हुए तो पूरी दुनिया में महज 10 सेकेंड में तबाही मच सकती है। वहीं एक परमाणु हमले का असर एक हजार साल तक देखा जा सकता है। जिसकी वजह से युद्ध के बाद भी इसका दंश झेलना पड़ेगा। वहीं परमाणु हमले के बाद दुनिया में 10 फीसदी इलाके अंधेरे में डूब जाएंगे। इसके अलावा 2 अरब की आबादी भुखमरी का शिकार हो जाएगी। जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों की मौत जारी रह सकती है।
बता दें कि परमाणु हमले का असर ओजोन परत पर भी होगा। क्योंकि इसके जरिए 150 मिलियन टन धुंआ उठेगा जो ओजोन परत को घेर लेगा। जिससे पर्यावरण की दशा भी खराब होगी और उसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ेगा। वहीं अगर 100 परमाणु बम फटे तो पृथ्वी का वातावरण पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। परमाणु हमले की वजह से वातावरण का जो नुकसान होगा, उससे दुनिया 45 फीसदी बारिश कम होगी।

रूस और यूक्रेन की ताकत-

यूक्रेन रूस
सैनिक
एक्टिव
रिजर्व 1,10,000
200,00
900,000 2,90,000
900,000
2,000,000
लड़ाकू विमान 98 1,511
अटैक हेलीकॉप्टर 34 544
टैंक 2,596 12,240
बख्तरबंद गाड़ियां 12,303 30,122
तोपखाना 2,040 7,571
परमाणु हथियार में रूस: फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स कि रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास मौजूदा समय में 5,977 परमाणु हथियार हैं। यह संख्या किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। इनमें से 1,588 तैनात हैं और उपयोग के लिए तैयार हैं। इसकी मिसाइलों को जमीन से, पनडुब्बियों से और हवाई जहाजों से दागा जा सकता है।

Related Posts

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

रूस ने पाकिस्तान को सस्ते दामों पर कच्चा…

Continue reading
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!