गोरौल में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट

पुलिस के नाक के नीचे नकाबपोशों की दुस्साहसिक वारदात

मोहन कुमार सुधांशु, वैशाली

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गोरौल थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित न्यू मार्केट की एक ज्वेलरी दुकान से सशस्त्र नकाबपोश अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और आराम से फरार हो गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, एसडीपीओ दुर्गा शक्ति, और एसडीपीओ गोपाल मंडल खुद गोरौल थाना क्षेत्र में ही एक अन्य मामले की जांच कर रहे थे। इसके बावजूद अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दे डाला।

 

👉 कैसे हुई वारदात:

 

दूसरी मंजिल पर स्थित अरुण कुमार साह की दुकान में दो बाइक पर सवार छह अपराधी पहुंचे।

उन्होंने दुकानदार पर पिस्टल तानते हुए मारपीट की और जेवर लूट लिए।

पास की दुकानों के कपड़ा व्यवसायी सुनील साह व सुधीर साह के अनुसार, एक अपराधी नीचे पिस्टल लेकर खड़ा रहा, जबकि चार अंदर घुसकर जेवर समेटते रहे।

भीड़भाड़ वाले बाजार में किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

 

🚓 मौके पर पहुंचे अधिकारी:

 

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एसडीपीओ, थाना अध्यक्ष रौशन कुमार और अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा था, लेकिन आसपास के कैमरों से एक अर्बन फाइव और एक स्प्लेंडर बाइक की पहचान हुई है।

एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच