कुंभ में जैसा सैलाब उमड़ेगा 18 को मोतिहारी गांधी मैदान में : राधामोहन सिंह

 सांसद ने मोतिहारी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 12 रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया

मोतिहारी । आगामी 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभाओं के लिए 12 रथों को झंडी दिखा कर चरखा पार्क से रवाना किया।
श्री सिंह ने कहा कि 18 जुलाई को छठी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन मोतिहारी में हो रहा है। सब तरफ एक उत्साह का वातावरण है और मेरा मानना है कि जैसे कुंभ में जनसैलाब उमड़ा था, उसी प्रकार मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसैलाब उमड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज जिन रथों को रवाना किया गया है, वो हर विधानसभा में जा कर लोगों को जागरूक करने के साथ आमंत्रित भी करेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितनी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं उसकी तुलना नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं विनोद कुशवाहा, ऋतुराज पाण्डेय, जिला संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, मीडिया सह प्रभारी सुधीर गुप्ता, सुदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मोतिहारी में पूर्व में आगमन
09 मई 2014, 27 अक्टूबर 2015, 10 अप्रैल 2018, 01 नवम्बर 2020 एवं 21 मई 2024 भी हो चुका है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!