गौशालाओं से 20 लाख रोजगारों का हुआ सृजन, केन्द्रीय रोजगार मंत्री ने की सराहना

राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 में गौउत्पादों के 600 काउंटर लगेंगे

गोबर से बनी लकड़ी का प्रयोग शमशान स्थलों पर करके 5 करोड़ पेड़ बचाए

गौमाता से शापित इस देश की केन्द्र सरकार गौरक्षा को जल्द से जल्द मजबूत कानून लाये

भूपू सीजेआई ने कहा था देशी गाय का गोबर कोहिनूर से भी मूल्यवान है

लगभग 5 लाख गौभक्तों का राजधानी दिल्ली में होगा समागम

5 से 10 नवम्बर में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगी नेशनल समिट

दिल्ली। 3 जुलाई। देश भर में फैली 22 हजार से ज्यादा गौशालाओं के जरिए 20 लाख से अधिक रोजगारों का सृजन हो रहा है। पंचगव्य निर्माण, औषधि निर्माण, खाद निर्माण सहित विभिन्न उत्पाद यह रोजगार प्रदान कर रहे हैं। दुग्ध उत्पादन से होने वाला रोजगार इससे अलग है। साथ ही ये गौशालाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं। गोबर से बनी लकड़ी का उपयोग श्मशान स्थलों पर होने से करोड़ों पेड़ों को कटने से बचाने में सफलता मिल रही है। पहले साढ़े नौ लाख टन गोबर सड़कों व नालियों के लिए समस्या बनता था, आज गोबर से लकड़ी बनाकर उसका सदुपयोग किया जा रहा है।

यह जानकारी राष्ट्रीय गौधन महासंघ के मुख्य संयोजक विजय खुराना ने आज यहां पत्रकारों को दी। वह महासंघ के हौजखास स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुगल काल में गाय नहीं कटी, 190 बरस पहले अंग्रेजी शासनकाल में यह महापाप शुरू हुआ। जब केवल 8 करोड़ गाएं बचीं, तब राष्ट्रीय गौधन महासंघ का जन्म 7 नम्बर 2005 को हुआ। आज गौमाताओं की संख्या 20 करोड़ है। उन्होंने बताया कि महासंघ के प्रयासों से भारत में गौशालाओं की संख्या 9 हजार से बढ़कर 22 हजार हो गई है। उन्होंने चिन्ता व्यक्त की कि अभी केन्द्र सरकार के पास गौरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है। राज्यों ने अपने हिसाब से कानून बनाए हैं। कहा कि गौशाला प्रबंधकों तथा गौपालकों का अब तक का यह सबसे बड़ा समागम होगा। समिट में भारत के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 5 लाख लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के भाग लेने की संभावना है, जिसकी स्वीकृतियां आना शुरू हो गई हैं। उनमें भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख लाल मांडविया तथा वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम खोडाभाई रूपाला शामिल हैं।

समिट में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक देवी चन्द्र चोपड़ा सहित अनेक राष्ट्रवादी पुरुषों की भी भागीदारी होगी। राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 की संयोजक पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर 5 नवम्बर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। कहा कि 10 नवंबर को आहूत समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पधारने का आग्रह किया गया है। श्रीमती दुग्गल ने कहा कि कृष्ण की गाय और शिव के नन्दी को बचाए बिना इस देश का कल्याण सम्भव नहीं है। यह बात सरकार और समाज सभी को बिना देर किए समझनी और समझानी होगी। उन्होंने इस नेशनल समिट के प्रेरणाकार प्रख्यात संत श्रीश्री रविशंकर को साधुवाद कहा।

राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 के मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राम महेश मिश्र के अनुसार देश भर में फैली गौशालाओं के द्वारा अपने-अपने काउंटर भी स्टेडियम में नियत स्थान पर लगाए जाएंगे, जिन पर गौशालाओं के द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि हमारी गौशालाएं देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। 20 लाख से ज्यादा रोजगारों का सृजन इस दिशा में एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने बताया कि आज संपन्न संगोष्ठी में श्री खुराना द्वारा भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की उस टिप्पणी की सराहना की जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान की देशी गाय का गोबर कोहिनूर हीरे से भी ज्यादा मूल्यवान है।

जीवन के 100वें बसन्त की ओर बढ़ रहे बुजुर्ग देवी चन्द्र चोपड़ा ने भारत की सम्पदा और संपन्नता की माप एवं पहचान गायों की संख्या से होने की ओर देश का ध्यान खींचा और चिन्ता व्यक्त की कि उस मेरे देश में गायों की संख्या तेजी से कम हो रही है। भारत के भविष्य के लिए उन्होंने इस स्थिति में जल्द से जल्द सुधार लाने का आह्वान समाज व सरकार दोनों से किया। प्रेस वार्ता में दिल्ली विधानसभा के पूर्व विधायक मदन लाल, श्री सनातन धर्म महासभा के प्रमुख प्रतिनिधि एवं सनातन धर्म मंदिर जनकपुरी के चेयरमैन भूषण लाल पाराशर, भारत विकास परिषद के महेश शर्मा, वैद्य ज्ञानेन्द्र प्रकाश, समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस