2 मुल्जिम जेल में 2 घूम रहे हैं खुलेआम पुलिस बनीं तमाशाई

पीड़ितों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन मण्डावली पुलिस आरोपियों से हमसाज

नजीबाबाद। कालोनाइजरों द्वारा ठगी का शिकार पीड़ितों ने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद से मुलाकात कर फरार चल रहे अभिषेक गुप्ता व हिमांशु की गिरफ्तारी की मांग को लेकर
ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि पुलिस अभिषेक व हिमांशु से हमसाज है और उन्हें बचाने के फिराक में है। गुरुवार को मण्डावली थाना क्षेत्र के महादेवपूरम में प्लाट की खरीदो फरोख्त प्रकरण में कालोनाइजरों द्वारा ठगी का शिकार हुये पीड़ितों ने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के कार्यालय में पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि महादेवपूरम में कालोनीयों में प्लाट दुकान व मकान देने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ थाना मंडावली में गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हुए 25 दिन से ज़्यादा हो गए हैं आसिम जलाल और शाहवेज़ को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मगर अभी भी अभिषेक गुप्ता व हिमांशु खुले आम घूम रहे हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना मंडावली पुलिस फरार आरोपियों से हमसाज़ होकर उन्हें बचाना चाहती है। पुलिस ने उन्हें इतना मौका दे दिया है कि वह इलाहाबाद हाई कोर्ट से अपने बचाव में स्टे ले रहे हैं। महादेवपुरम के नाम से काटी जा रही तीन कलोनीयों में दर्जनों लोगों के साथ फर्जी दस्तावेज के आधार पर छल-कपट कर करोड़ों की ठगी करने वाले दो नामजद आरोपियों पर मण्डावली पुलिस मेहरबान है। पीड़ितों ने थाना अध्यक्ष मंडावली पर आरोप लगाया है कि वह पीड़ितों के सबूतों के साथ छेड़ छाड़ कर रहे हैं पीड़ितों ने अभिषेक व हिमांशु के खिलाफ ठोस सबूत दिए हैं मगर थाना अध्यक्ष ने उनको अभी तक न्यायालय के समक्ष पेश नहीं किया।

 

नहीं हुई कार्रवाई तो पीड़ित मिलेंगे डीआईजी सै

पीड़ितों ने का आरोप है कि यदि तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो सभी पीड़ित डीआईजी मुरादाबाद से मिलकर और आईजी सर के समक्ष अपनी फरियाद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जेल में बंद आसिम जलाल से जुड़े लोग जान से मारने, मुकदमा वापस लेने एंव फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। हमें डर है कि पीड़ितों में से किसी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में ओम सिंह, वीर सिंह, सोम पाल चौधरी, पंकज कुमार, अमर पाल सिंह, विपुल कुमार चौधरी, उस्मान, इमरान, वीरेंद्र शर्मा, सुमन, आरती आदि रहे।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी