स्थापना दिवस का आयोजन

समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर में भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर वासुदेवपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन किया और भारत माता तथा पार्टी के पितृ पुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, अटल बिहारी अमर रहे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। जिला प्रभारी उमेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अभूतपूर्व विकास हुआ है और देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, गांधीवादी आधारित भारतीय लोकतंत्र और अंत्योदय पार्टी की पंच निष्ठा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसी विचारधारा को लेकर जनसेवा में निरंतर अहर्निश है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश