एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

समस्तीपुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास हेतु सोमवार को कर्पूरी सभागार में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विशेष विकास शिविर के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसका उद्देश्य अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करना एवं अभियान के दौरान छूट गये लोगों को ऑन स्पॉट लाभ दिलाना है। दिनांक 14 अप्रैल 2025 से जिला पदाधिकारी द्वारा इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। दिनांक 19 अप्रैल 2025 से प्रखंडों के आधे पंचायत में शनिवार एवं शेष आधे पंचायत में बुधवार महादलित टोलों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इसकी माइक्रोप्लानिंग कर ली गई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान