आज भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के बीच रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा अग्रसेन पार्क, पेपर मिल, गोविंदपुरी, मोदीनगर में जनसेवा एवं मानवता की भावना से प्रेरित होकर “मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी कृष्णा रूहेला ने किया इस अवसर पर रूहेला राजपूत समाज के सैकड़ों समाज बंधुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा भावना का परिचय दिया तथा हजारों राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं मीठा शरबत वितरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी से राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा, सहयोग, भाईचारे एवं मानवता की भावना को मजबूत करना था। समाज के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया और भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं समाजहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कृष्णा रूहेला ने सभी सहयोगियों, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं उपस्थित सम्मानित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाज की एकता, सहयोग और सेवा भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। रूहेला राजपूत समाज सदैव सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”
पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, उत्साह एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीनिवास रूहेला, रामनिवास रूहेला, नरेश रूहेला, शिवकुमार रूहेला, ईश्वर रूहेला, अनिल रूहेला, सोनू रूहेला, नीरज रूहेला, अजय रूहेला, दीपक रूहेला, विपिन रूहेला, मनोज रूहेला, संजय रूहेला, अक्ष रूहेला, पार्थ रूहेला, ध्रुव रूहेला, सुनील रूहेला, अनुज रूहेला, नितिन रूहेला, चीकू रूहेला, अमन रूहेला, कुलदीप रूहेला, सचिन रूहेला, दिनेश रूहेला, हर्ष रूहेला, शिवोम रूहेला, ऋषभ रुहेला सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा साथी उपस्थित रहे।







