महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

तैयारियों को लेकर सेक्टर-8 पार्टी कार्यालय में ब्रांच कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा महंगाई, बेरोजगारी एवं जन मुद्दों को लेकर 22 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों के तहत झुग्गी-बस्तियों बस्ती सेक्टर 8, 9, 10 नोएडा पार्टी ब्रांच के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय सेक्टर-8, नोएडा पर संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई एम जिला सचिव कामरेड रामसागर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की मजदूर, किसान व आमजन विरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कारपोरेट-कम्यूनल गठजोड़ के चलते देश की संपत्ति, प्राकृतिक संसाधन, हवाई अड्डे, बिजली, खनिज बड़े कारपोरेट घरानों को सौंपे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मजदूरों के घटते वेतन और शिक्षा, स्वास्थ्य व किसानों की समस्याओं से जनता त्रस्त है। इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।

कामरेड रामसागर ने बताया कि पार्टी ने 11 जून 2026 से जनपद में अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 21 जून तक मजदूर बस्तियों व गांवों में नुक्कड़ मीटिंग, आम सभाएं, प्रभात फेरी, पर्चा वितरण व नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने 22 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को जिला कमेटी सदस्य गंगेश्वर दत्त शर्मा व भीखू प्रसाद ने भी संबोधित किया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ता हरकिशन सिंह, लायक हुसैन, शिवजी, मनीराम सहित सेक्टर 8, 9, 10 की झुग्गी-बस्तियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । सरकार की मजदूर विरोधी, जन विरोधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की