“मिशन शक्ति” फेज-5 अभियान द्वारा गांव, सोसायटियों में किया जागरूक

ऋषि तिवारी
नोएडा। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” फेज-5 अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण में एवं एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह के नेतृत्व मे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी थाना क्षेत्रों के गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्तालाप करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति 5.0, शुभ मंगल योजना, विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम एवं उनसे सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न पुलिस कम्युनिटी प्रोग्राम आयोजित करते हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बच्चियों को पोश एक्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि वह कार्य स्थल, स्कूल, कॉलेज पर होने वाले लैंगिक अपराध या घरेलू हिंसा के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंर्तगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के विकास व कौशल आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

    Continue reading
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    • By TN15
    • March 13, 2026
    तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए