भोजन- पानी की तलाश में गांव पहुंचे हनुमान, करेंट लगने से एक की मौत दूसरा घायल

 

राम विलास

राजगीर। भूख और प्यास से बिलबिला रहे जंगली जानवर गांव की ओर रूख करने लगे हैं। भोजन -पानी की तलाश में इधर उधर भटकते जंगली जानवरों को जान गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जंगल से भटककर दो हनुमान भोजन पानी की तलाश में रेलवे स्टेशन के समीप के गांव नोनही पहुंच गया। भोजन- पानी की तलाश में मारे – मारे फिर रहे दो हनुमानों में एक की मौत करेंट की चपेट में आने से गुरुवार की शाम में ही हो गयी थी। जबकि दूसरा हनुमान शुक्रवार को करेंट की चपेट में आ गया। मृतक हनुमान को गांव वालों ने श्रद्धा पूर्वक मट्टी मंजिल कर दिया। परंपरानुसार ग्रामीणों द्वारा मृत हनुमान को गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर घायल हनुमान को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पदाधिकारी अपने साथ ले गये हैं।

घायल हनुमान का इलाज वन्यप्राणी सफारी अस्पताल में किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दूसरा हनुमान शुक्रवार को गांव के ट्रांसफार्मर के पास करेंट की चपेट में आ गया। करेंट लगने के कारण वह पूरी तरह से झुलसकर जमीन पर गिर गया। गांव वालों की सूचना पाकर वन विभाग के फॉरेस्टर दीपक कुमार दलबल के साथ नोनही पहुंचकर घायल हनुमान को कब्जे में लिया। उसे वन्यप्राणी सफारी के अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

फॉरेस्टर दीपक कुमार के अनुसार घायल हनुमान खतरे से अभी बाहर है। उसका समुचित इलाज सफारी अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाज पूरी के बाद घायल हनुमान को जंगल में तालाब के पास छोड़ दिया जायेगा।

उन्होंने कहा की कहीं से भी वन्यप्राणी घायल अथवा बीमार होने की खबर मिलने पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। वन कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये वन्यप्राणी को रेस्क्यू कर उचित कार्रवाई की जाती है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज