बिहार: मुजफ्फरपुर में हादसे का शिकार हुआ इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, बाढ़ के पानी में गिरा

दीपक कुमार तिवारी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर में सवार सभी जवान और पायलट सुरक्षित हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के औराई में नया गांव के वार्ड 13 में हुआ। हेलीकॉप्टर पानी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। तभी अचानक उसमें आग लग गई और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा। लोगों ने हेलीकॉप्टर को गिरते हुए देखा, जिसके बाद गांव वाले दौड़कर वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
गांव वालो ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी जवानों और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गांव वालों ने उन्हें रिलैक्स फील कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में आग लगने की वजह से पायलट ने हेलीकॉप्टर की पानी में लैंडिंग करा दी।
इस हादसे को लेकर सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईंजन फेल होने के बाद पायलट ने पानी में हेलीकॉप्टर को लैंड कराया। सभी एयरफोर्स जवान और पायलट सुरक्षित। पानी में लैंडिंग के दौरान विमान हुआ क्रैश। पायलट और घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा जा रहा एसकेएमसीएच। एसडीआरएफ की टीम ने क्रैश होते ही शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन।

  • Related Posts

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक…

    Continue reading
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    • By TN15
    • July 14, 2026
    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    • By TN15
    • July 14, 2026
    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    • By TN15
    • July 14, 2026
    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा