बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 4000 पशुओं की चिकित्सा की गयी, किया गया दवा वितरण

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितों को लगातार हरसंभव सुविधा, सहायता प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा एवं अनुश्रवण कर रहे हैं ताकि बाढ़ प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा सहायता प्रदान की जा सके। बाढ़ से प्रभावित पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति भी जिला प्रशासन संवेदनशील है। जिला पशुपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों एवं कर्मियों द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही दवा भी दिया जा रहा है। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं एवं पशुपालकों को राहत पहुंचाने में 31 पशु चिकित्सकों को लगाया गया है। 43 पशु चिकित्सालय फंक्शनल है। पशुधन सहायकों की संख्या 09 है। 16 एम्बुलेटरी भान की संख्या है। आगे उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के लिए एक-एक टीम गठित कर कार्य किया जा रहा है। अबतक बाढ़ से प्रभावित 603 पशुपालकों को राहत पहुंचाते हुए लगभग 4000 पशुओं की चिकित्सा की गयी है एवं उनके बीच दवा का वितरण किया गया है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे