नीतीश के नेतृत्व में जदयू ने लिया अहम फैसला

-लालू-तेजस्वी और राहुल के सपनों पर फिरा पानी

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड की शनिवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक और राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए और इनको सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पार्टी ने फैसला किया है कि वह एनडीए में ही रहेगी। बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से दो प्रस्ताव पेश किए गए जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सियासी जानकारों की मानें, तो जेडीयू के इस फैसले से कई नेताओं के चेहरे उतर जाएंगे।

ये नेता नीतीश कुमार की ओर आज भी उम्मीद भरी नजरों से देख रहे थे।
उन्होंने कहा कि बैठक में सांगठनिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया। नीतीश कुमार ने राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एनडीए में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम लाने और केंद्र सरकार में शामिल होने पर अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजे जाने को भी जदयू ने गौरव का विषय बताया। नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए धन्यवाद दिया गया।

आजादी के संघर्ष, आदर्श और जीवन मूल्यों की रक्षा और राजनीति सेवा के लिए है, मेवा के लिए नहीं, इसकी बात की गई। उन्होंने कहा, इसके अलावा यह भी तय हुआ कि हम एनडीए के साथ ही रहेंगे। बैठक में सांगठनिक प्रस्ताव भी पास किये गए। इसके तहत झारखंड में इस साल होने वाले चुनाव में भागीदारी करने का प्रस्ताव पास किया गया।

प्रस्ताव में कहा गया कि वर्ष 2024 में जिन राज्यों में चुनाव होंगे, इनमें झारखंड प्रमुख है, जहां पहले भी हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़े और जीते हैं। झारखंड पर विशेष ध्यान देते हुए हमें वहां की उन सीटों को चिह्नित किया जाएगा जहां से हमारे प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसके बाद, चुनाव के लिए आगे की रणनीति बनाकर गंभीरता से जुट जाना होगा।

बैठक में आगामी चुनाव की चर्चा करते हुए कहा गया कि लोकसभा चुनाव में बिहार में संगठन के सभी स्तरों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ तालमेल और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद ने सफलता का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस रणनीति का प्रयोग हमें 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुस्तैदी से करना है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने वर्ष 2025 में जिन भी राज्यों में विधानसभा के चुनाव हों और जहां हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, वहां प्रत्येक बूथ के लिए 5 से 10 कार्यकर्ताओं के नाम पहले से तय कर लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रखंड, अनुमंडल, जिला स्तर पर प्रभारियों की बैठक अथवा प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस