चुनाव मे विपक्ष ने ‘साम दाम दंड भेद’ का किया इस्तेमाल – चिराग

पटना ।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए विपक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने कभी आरक्षण को लेकर, कभी संविधान को लेकर तो कभी लोकतंत्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाई।

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
चिराग पासवान ने विपक्ष पर लोकसभा चुनाव में गलत नैरेटिव सेट करने का आरोप लगाया और कहा कि उसने जीत के लिए हर हथियार का इस्तेमाल किया। विपक्ष ने एनडीए प्रत्याशी को किसी भी तरह हराने के लिए की नीति के तहत अपनी पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने झूठ बोला। उन्होंने कभी आरक्षण को लेकर, कभी संविधान को लेकर तो कभी लोकतंत्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाई।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोई उनकी बातों में नहीं गया, कई ऐसी जगह है जहां उनकी इन बातों का असर हुआ। यूपी में जैसी प्रदर्शन की अपेक्षा थी वह प्रदर्शन नहीं हो सका। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास हो रहा है। हम दोनों को बधाई देते हैं। बिहार के 2025 का विधानसभा चुनाव सब मिलकर लड़ेंगे और बड़ी जीत हासिल करेंगे।
लोजपा रामविलास की ओर से इस साल 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में रैली का आयोजन होगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में चिराग पासवान बनकर जायेंगे और रैली में आने का आग्रह करेंगे।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    Rebel TMC MPs To Support NDA : तृणमूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर