जमुई में लगेगा प्रदेश का दूसरा ‘नवग्रह और ब्रह्मा वन’

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के जमुई के चकाई प्रखंड में स्थित महावीर वाटिका में नवग्रह वन लगाया जाएगा। बिहार सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। इस वन की खासियत ये होती है कि इसमें औषधीय पौधों को लगाया जाता है। अलग-अलग प्रकार के खास पौधे लगाकर उसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। सरकार की ओर से इसकी बकायदा मंजूरी मिल चुकी है।

जिले के चकाई प्रखंड स्थित माधोपुर महावीर वाटिका में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जल्द ही नवग्रह और ब्रह्म वन लगाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। महावीर वाटिका परिसर में डेढ़- डेढ़ एकड़ में नवग्रह और ब्रह्म वन लगाया जाएगा। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी राज्य सरकार के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को औषधीय पौधों के बारे में जानकारी देने को लेकर हर्बल गार्डन लगाया जा चुका है। अब लोगों को नवग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए अलग-अलग पौधों को लगाकर उसके गुण के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। हमारे जीवन में ग्रह का बहुत बड़ा योगदान है।

सूर्य ग्रह का प्रतीक मानकर अकवन, मंगल के लिए खैर, बुध ग्रह के लिए दूर्वा, गुरु के लिए केला, शुक्र के लिए गूलर, शनि के लिए शमी, पृथ्वी के लिए पीपल और राहु-केतु ग्रह के लिए कुश का पौधा लगाया जाएगा। आमतौर पर लोगों द्वारा विद्वान आचार्य की सलाह से ज्यादा अलग-अलग प्रकार के ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए इन वनस्पतियों की लड़कियों का प्रयोग हवन सामग्री के तौर पर किया जाता है। नवग्रह वन डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल में लगाया जाएगा।

ब्रह्म वन में लगभग डेढ़ एकड़ में पीपल, पाकड़, गूलर, आंवला और तुलसी का पौधा एक साथ एक जगह पर लगाया जाएगा। ब्रह्म वन में यह सभी पांच प्रकार का पौधा प्रथम चरण में कुल 28 यूनिट में लगाया जाएगा। इस वन के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद का महत्व बताकर उससे जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा। वन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इसके अलावा इन पौधों से निर्मित होने वाले दवा के बारे में भी जानकारी दिया जाएगा।

महावीर वाटिका परिसर में बिहार का दूसरा नवग्रह और ब्रह्म बन लगाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के स्थल चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इस वन को लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    Priyanka Chaturvedi On Ramayana: पूर्व सांसद और शिवसेना…

    Continue reading
    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    आम आदमी पार्टी से पाला बदलकर बीजेपी का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    • By TN15
    • July 31, 2026
    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    • By TN15
    • July 31, 2026
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत