दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 16 बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, जनपथ, राजीव चौक, CS पर नहीं मिलेगी ट्रेन

दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।  इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए पोस्ट में दी गई है. जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय (CS) समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद करना बेहद बड़ा फैसला है. इससे आम जनता की परेशानी बढ़ सकती है। जो 16 स्टेशन आज (बुधवार, 22 जुलाई) बंद किए गए हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केन्द्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। फिलहाल, DMRC ने ये साफ नहीं किया है कि इन स्टेशनों की सेवा को कबतक बहाल किया जाएगा. लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले मेट्रो से जुड़ी ताजा अपडेट जरूर देख लें।

DMRC ने लिखा, ‘सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है।

माना जा रहा है कि DMRC ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को लेकर कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किया है। गौर हो कि प्रोटेस्ट के दौरान कुछ हिंसक घटनाएं भी देखने को मिली है. इसमें कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। कहीं छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज तो कहीं छात्रों द्वारा पुलिस पर हमले की खबरें सामने आई हैं।

जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी

इससे पहले मंगलवार (20 जुलाई) को भी सुरक्षा कारणों के चलते कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था. DMRC ने इससे पहले जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय (CS) और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद किया था। बाद में सेवा बहाल होने पर अपडेट जारी भी किया था. वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी संसद मार्च को देखते हुए जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने पर सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “सरकार ने 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. क्या इससे रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को परेशानी नहीं होगी? इन सब हथकंडों के बजाय, मोदी सरकार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे GenZ (नई पीढ़ी) के प्रदर्शनकारियों से ईमानदारी से बात करनी चाहिए!!”

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे