सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की

नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। पिछले कई महीनों से मनमोहन सिंह अस्वस्थ है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार देर रात मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। बीते 13 अक्टूबर को डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार से ग्रसित होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनका चेकअप और निगरानी कर रही थी। 31 अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। इस सर्जरी के बाद डॉक्टर के निर्देशानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि इन दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपनी किताब ’10 फ्लैश पॉइंट, 20 ईयर्स – नेशनल सिक्योरिटी सिचुएशन देट इम्पैक्ट इंडिया’ में मनमोहन सिंह की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। तिवारी ने मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद पाकिस्तान पर किसी तरह का एक्शन न लेने को कमजोरी बताया है। तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमले के बाद तत्कालीन सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी।

डॉक्टर मनमोहन सिंह यूपीए सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और फिर 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

Continue reading
दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

  • By TN15
  • July 4, 2026
Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

  • By TN15
  • July 4, 2026
प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

  • By TN15
  • July 4, 2026
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • July 4, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

  • By TN15
  • July 4, 2026
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

  • By TN15
  • July 4, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’