सुहेलदेव पार्टी ने की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग

नव निर्माण राज्य महासंघ के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग की । सिविल लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है लेकिन 400 किलोमीटर दूर होने की वजह से परेशानी होती है क्योंकि दिल्ली 170 किलोमीटर ही है इसलिए हमारी मांग है कि 17 जिले आगरा,सहारनपुर, बिजनौर , मुरादाबाद,सहित अन्य जिलों को या तो दिल्ली एनसीआर में शामिल कर लिया जाए या फिर अलग प्रदेश बनाया जाए। हाई कोर्ट भी अलग नहीं बनानी पड़ेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि 2006 से हम 17 जिलों को अलग से प्रदेश बनाने की मांग करते आए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुजफ्फरनगर सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा राजस्व देता है फिर भी हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यूं होता है । उपाध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में की कई ट्रेनो का संचालन हुआ है जिसमें वंदे भारत,राज रानी , मैट्रो,चली वह भी केवल मेरठ तक चली है और मुजफ्फरनगर को वंचित कर दिया गया है। मेरी विचारधारा के हिसाब से बागपत शामली, मुजफ्फरनगर अगर दिल्ली मे शामिल नही है तो इन्हें एनसीआर से बाहर कर दिया जाना चाहिए। क्यूं कि जब तक यह एनसीआर में शामिल हैं तो भट्टे वाले, गाड़ी वाले,फैक्ट्री वाले, परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जो गाड़ी मुजफ्फरनगर में दस साल चलती है वहीं गाड़ी बिजनौर में 15 साल चलती है यह सौतेला व्यवहार नहीं तो क्या है । प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता कविता चौधरी, सुनील राजपूत,डा तेजपाल वर्मा, अवनीश निगम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना