लेखक सलमान रुश्दी के बंगले में तोड़फोड़, देखभाल करने वाले को भी जान से मारने की दी धमकी

लेखक सलमान रुश्दी की सोलन के फारेस्ट रोड के नीचे अनीस विला के नाम से स्थित बंगले में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है। राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उसके पास सलमान रुश्दी की अनीस विला स्पेशल पावर ऑफ अटार्नी है।
सोलन। लेखक सलमान रुश्दी की सोलन के फारेस्ट रोड के नीचे अनीस विला के नाम से स्थित बंदले में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है, जिसको लेकर सोलन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश त्रिपाठी निवासी अनीस विला फारेस्ट रोड सोलन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पास सलमान रुश्दी की अनीस विला स्पेशल पॉवर ऑफ अटार्नी है। इसलिए उसकी देखभाल करता है। २३ नवम्बर को दोपहर बाद वह अनीस विला में सलमान रुश्दी के पारिवारिक मित्र रानी शंकरदास व उनके पुत्र अनिरुद्ध शंकरदास के साथ मौजूद थे, तो गोविंद राम ने अपने पुत्र व अन्य कुछ लोगों के साथ गैर कानूनी तरीके से प्रवेश किय।
हथौड़े से तोड़े दरवाजे के ताले
इस दौरान दो दरवाजों के ताले, कमरे की कुंडी व शीशे को गोविंद राम ने बड़े हथौड़े से तोड़ा। जब उनको रोकने की कोशिश की तो गोविंद राम, उसके पुत्र व अन्य लोगों ने उससे गाली गलौज की और धमकाया। साथ ही जान स मारने की धमकी दी। सोलन सदर पुलिस थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय कुमार राणा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है फिलहाल जांच जारी है।
कौन हैं सलमान रुश्दी ?
सर अहमद सलमान रश्दी एक ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं। उन्होंने अपने दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन (१९८१) से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसे १९८१ में बुकर पुरस्कार मिला। उनके अधिकांश प्रारंभिक उपन्यास भारतीय उप महाद्वीप पर आधारित हैं। उनकी शैली का वर्गीकरण अक्सर ऐतिहासिक कल्पना के साथ संयोजित जादुई यथार्थवाद के रूप में किया जात है और उनकी कृतियों की प्रमुख विषय वस्तु, पूर्वी और पश्चिमी दुनिया के बीच कई रिश्तों के जुड़ने अलग होने और देशांतरणों की कहानी रही है।

  • Related Posts

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading
    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार