रिंग रोड़ पर रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर निकाला रोष मार्च

प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने दी प्रशासन को चेतावनी कड़ा किया जाएगा आंदोलन
धरना ने पांचवे दिन में किया प्रवेश

करनाल, (विसु): भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने धरने पर पहुंच कर आंदोलित ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। रतनमान के धरना स्थल पर पहुंचते ही स्वागत स्वरूप भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जोश भरे लहजे में हमारी एकता जिंदाबाद के नारे लगा कर माहौल को गुंजाएमान कर दिया। प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान, चेयरमैन यशपाल राणा, उत्तरी राज्यों के प्रभारी बाबूराम डाबरथला, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान विशेष तौर पर मौजूद रहे। गांव सोहाना के रकबे में निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड़ पर रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर रविवार को धरना पांचवे दिन में प्रवेश कर गया। गत पांच दिनों से लगातार धरने पर भाकियू कार्यकर्ता दिनरात डटे हुए है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रतनमान व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन की अगुवाई में निर्माण स्थल पर पैदल मार्च निकाल गया। इस दौरान जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन व प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। गांव शेखपुरा सोहाना में भाकियू के बेनर तले धरना दिया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते करनाल रिंग रोड़ का निर्माण कार्य भी लगातार पांच दिनों से ठप्प पड़ा हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि गत 12 मई को करनाल के डीसी उत्तम सिंह को मिनी सचिवालय करनाल में भाकियू के शिष्टमंडल ने लिखित में ज्ञापन सौंप कर करनाल रिंग रोड पर रास्ता बनवाएं जाने की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम की अवधी बीत जाने के बाद ग्रामीण शांतिप्रिय तरीके से रास्ता बनाए जाने की मांग को धरने पर बैठे हुए है। हैरत की बात है कि जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर चल रहे धरने पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने धरनारत लोगों की सूध लेने की जहमत नही उठाई है। मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आंदोलन को कड़ा किया जाएगा। अगर आंदोलन में किसी प्रकार के जान माल की हानी होती है तो करनाल प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेंदार होगा। इस अवसर पर भाकियू कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, इंद्री खंड प्रधान दिलावर सिंह डबकोली, असंध खंड प्रधान जोगिंद्र झींडा, युवा नेता सुरज लाठर, रणजीत जलमाना, राम दूरेजा बरसत, विनोद राणा, रणबीर कतलाहेड़ी, रामफल नरूखेडी, शमशेर नरवाल, महेंद्र मढाण, डा. सत्यवीर तौमर, देवेंद्र सागवान, शक्ति सोहाना, बबलू बदरान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

सोमवार से धरने में शामिल होंगे जिलाभर के किसान मजदूर: सुरेंद्र घुम्मन

 

रविवार को धरने पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से प्रतिदिन धरने में जिलाभर से किसान मजदूर शामिल होंगे। जिसकी रूपरेखा बैठक में तैयार की गई है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र घुम्मन ने रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई को करनाल ब्लॉक, 20 मई को इंन्द्री ब्लॉक, 21 मई को निसिंग ब्लॉक, 22 मई को असंध ब्लॉक, 23 मई को घरोंडा ब्लॉक, 24 मई को नीलोखेडी ब्लॉक के ग्रामीणों के जत्थे तथा 25 मई को महिलाओं का जत्था धरने पर बैठेगा।

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    ग्रेटर नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत