यूपी : अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे अमित शाह

लखनऊ| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 नवंबर को आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे और इस मौके पर एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यह घोषणा पार्टी की बैठक में की।

उन्होंने कहा, “आजमगढ़ ने दो मुख्यमंत्रियों, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की जीत सुनिश्चित की, लेकिन जिला अभी तक एक पहचान के संकट का सामना कर रहा है। हम आजमगढ़ में एक विश्वविद्यालय खोलने जा रहे हैं और इसकी नींव 13 नवंबर को अमित शाह रखेंगे।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर एक विशाल रैली की तैयारी शुरू करने की भी अपील की और कहा कि आजमगढ़ के लोगों को एक हवाई अड्डा और एक्सप्रेसवे का उपहार भी मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2017 के बाद राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुए परिवर्तनों के बारे में लोगों को बताएं।

“पहले के मुख्यमंत्री अपने लिए घर बनाते थे, लेकिन हमने 43 लाख लोगों के लिए घर बनाए हैं। इसी तरह, पहले केवल चुनिंदा जिलों को ही बिजली मिलती थी, लेकिन अब सभी जिलों को बिना किसी भेदभाव के बिजली मिल रही है।”

सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री को उन परियोजनाओं की सूची भी देनी चाहिए जो आजमगढ़ और सपा के प्रतिनिधित्व वाले अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में रुकी हुई हैं। हम इसे रैली के बाद करेंगे।”

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी