मुजफ्फरपुर में भूमि विवाद निपटारे के लिए विशेष सर्वेक्षण जारी

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने 8 जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरपुर। जिले में भूमि विवादों के समाधान और डिजिटल भूमि रिकॉर्ड की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान को गति देने और किसान भाइयों को आवश्यक जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से 8 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन तैनात:

इस अवसर पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने बताया कि जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑडियो सेट और फ्लैक्स से सुसज्जित प्रचार वाहन तैयार किए गए हैं। ये वाहन सभी अंचलों में घूमकर भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी सही और सटीक जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।

प्रचार वाहन का रूट चार्ट तैयार:

योजना के तहत एक सप्ताह तक प्रचार वाहन अंचलों में भ्रमण करेंगे और तिथिवार तय रूट चार्ट के अनुसार आम लोगों को जागरूक करेंगे। इससे भूमि मालिकों और किसानों को विशेष सर्वेक्षण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां आसानी से उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी ने दी कड़ी चेतावनी:

जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वेक्षण प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपनी भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपडेट कर लें और सर्वेक्षण कार्य में पूरा सहयोग दें।

मुजफ्फरपुर में इस विशेष अभियान के जरिए भूमि विवादों को सुलझाने और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’