महाविहार के संस्थापक भिक्षु जगदीश कश्यप की जयन्ती कल

राम विलास
राजगीर। नव नालन्दा महाविहार सम विश्वविद्यालय, नालन्दा के संस्थापक निदेशक भिक्षु जगदीश कश्यप की 116वीं जयन्ती कल गुरुवार को आयोजित की जायेगी। भिक्षु कश्यप बौद्ध विद्या के अंतर्राष्ट्रीय विद्वान थे। 2 मई 1908 को जन्मे भिक्षु जगदीश कश्यप के द्वारा नव नालन्दा महाविहार की स्थापना 20 नवम्बर 1951 में किया गया है।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ मिता ने बताया कि संस्थान के संस्थापक के जन्मोत्सव की तैयारी विश्वविद्यालय द्वारा जोर शोर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राचीन नालन्दा श्रीमहाविहार की निरंतरता को कायम रखने के लिए भिक्षु जगदीश कश्यप द्वारा नव नालन्दा महाविहार की स्थापना की गयी थी। वे पालि भाषा एवं बौद्ध धर्म के विकास एवं प्रचार-प्रसार में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया।

देश में भिक्षु जगदीश कश्यप पहले व्यक्ति हैं जिनके द्वारा त्रिपिटक के सभी खंडों का प्रकाशन पहली बार कराया गया है। महाविहार उनकी 116वीं जयन्ती को यादगार बनाने के लिए धूमधाम से तैयारीकर रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम प्रातः 7:30 बजे उनकी पाषाण प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की जाएगी तथा धूप-दीप आदि जलाकर नमन व याद किया जायेगा।

बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध धम्म एवं संघ की वंदना की जाएगी। 11 बजे से आचार्य नागार्जुन संकाय भवन के सत्तपर्णी सभागार में उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व के पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कश्यप जी उच्च कोटि के विद्वान एवं वक्ता थे। उन्होंने पालि त्रिपिटक का 41 खण्डों का सम्पादन किया है।

उनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में पालि महाव्यारण, खुद्दक निकाय का हिन्दी अनुवाद, संयुक्त निकाय का हिन्दी अनुवाद, मिलिन्द प्रश्न का हिन्दी अनुवाद आदि है।व्याख्यान समारोह की अध्यक्षता महाविहार के कुलपति प्रो. राजेश रंजन करेंगे। कुलसचिव ने कहा कि भिक्षु जगदीश कश्यप नालंदा के मालवीय थे। उन्होंने जन सहयोग से प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्मृति में नव नालंदा महाविहार की स्थापना की थी।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !