मधेपुरा को मिली 299 करोड़ से अधिक की सौगात

सीएम नीतीश ने 69 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

दीपक कुमार तिवारी

पटना/मधेपुरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 299 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी। चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से उन्होंने कुल 69 विकास योजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन/शिलान्यास किया। उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। सीएम ने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने इस क्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वर्ष 2005 में जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला, तब यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की थी। विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की गई। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।’
सीएम नीतीश ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक कार्यों से संबंधित स्टॉलों को देखा और उनसे बातचीत की। उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने कॉलेज के वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीनों एवं उनकी कार्य पद्धति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भदौल-बुधमा में प्रस्तावित मिल्क चिलिंग प्लांट निर्माण कार्य से संबंधित योजना के बारे में भी जानकारी ली। नीतीश कुमार ने अपने मधेपुरा के दौरे पर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने सिंहेश्वर धाम मंदिर के जीर्णोद्धार और मंदिर परिसर क्षेत्र का विकास करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने चौसा प्रखंड में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण और मुरलीगंज एवं चौसा प्रखंडों में पावर सब-स्टेशन का निर्माण करवाने का भी लोगों को भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा नगर क्षेत्र में स्थित ऑडिटोरियम के आधुनिकीकरण की भी बात कही, जिससे विभिन्न सरकारी कार्यक्रम, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित करने में काफी सुविधा होगी। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’