केजरीवाल को भारी पड़ेगा चुनाव आयोग का नोटिस!

चरण सिंह 

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल क्या घेराबंदी से घबराकर बौखला  गए हैं ? क्या वह अनाप शनाप बातें करने लगे हैं ? क्या आप के हाथों से सत्ता फिसल रही है ? क्या यमुना के पानी में जहर मिलाने आरोप पर चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस केजरीवाल को भारी पड़ने वाला है ? ये प्रश्न आज की तारीख में दिल्ली की  गलियों में चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर जो यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली को भेजने का आरोप लगाया है वह उनके लिए मुसीबत बन गया है। चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भेजकर केजरीवाल से पानी में जहर मिले होने के सबूत मांगे हैं।

दरअसल केजरीवाल पानी में जहर वाले मुद्दे पर पूरी तरह से घिर चुके हैं। पीएम मोदी ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। उन्होंने दिल्ली में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा एक पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार यमुना के पानी में जहर मिलाकर भेज रही है। मैं भी तो यही पानी पी रहा हूं। दिल्ली के जज भी तो यही पानी पी रहे हैं। चुनाव आयोग के कारण बताओ नोटिस से केजरीवाल का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है। आख़िरकार अब केजरीवाल जहर का सबूत क्या देंगे ? अमोनिया को तो जहर नहीं कहा जा सकता है। उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में आकर पानी पीकर अरविन्द केजीरवाल से पूछा कि कहां है पानी में जहर ?
अरविंद केजरीवाल का यह रवैया रहा है कि आरोप लगा देते हैं और शिकंजा कसने पर  माफ़ी मांग लेते हैं। अन्ना आंदोलन में केजरीवाल ने किस पार्टी पर भ्र्ष्टाचार के आरोप नहीं लगाए। अब जिन पार्टियों पर आरोप लगाए थे उनके साथ गलबहिया करते देखे जा रहे हैं। केजरीवाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफ़ी मांग चुके है। अरुण जेटली से भी उन्होंने माफ़ी मांगी थी। कुछ भी बोल देते हैं। अब हरियाणा सरकार पर पानी में जहर मिलाकर भेजने का आरोप ही लगा दिया। अब तो बीजेपी केजरीवाल के साथ बड़ा खेल यह करने वाली है कि दिल्ली में रह रहे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों से अरविंद केजरीवाल को घरवाएगी कि क्या 15 साल से वह उन्हें जहर युक्त पानी पिला रहे हैं।
बीजेपी इस मुद्दे को हरियाणा और यूपी के अपमान से जोड़ने वाली है। पानी गंदा तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश की गलती। दिल्ली गंदी तो बीजेपी की गलती। कानून व्यवस्था गड़बड़ाई तो गृह मंत्री की गलती। तो फिर आप सरकार का दिल्ली में काम क्या है ? कांग्रेस और बीजेपी नेताओं पर बस आरोप लगाना। दरअसल केजरीवाल चौतरफा घिर चुके हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह करें तो क्या करें। फ्री की योजनाओं पर तो वह 15 साल से राज कर ही रहे हैं। फ्री की योजनाएं तो बीजेपी और कांग्रेस ने भी लाने का वादा कर दिया। अब केजरीवाल करें तो क्या करें ?
  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?