बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने किया भूमि पूजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा में रामलीला मंचन की तैयारी शुरू हो गई है। इस सिलसिले में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन कराने वाली बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने रविवार को सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में भूमि पूजन किया। इस दौरान बजरंग रामलीला संचालिका समिति के निर्देशक अशोक कुमार पांडेय और सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि उनकी कमेटी के मंचन में रामायण आधारित कई नवीन प्रसंग को इस बार मंचन में दिखाया जाएगा।

बजरंग रामलीला संचालिका समिति, सेक्टर 12 के क्यू ब्लॉक में आदर्श प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भूमि पूजन वैदिक रीति – रिवाजों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रावण की भूमिका गुरु दयाल विज, राम की भूमिका में कमलाकर त्रिपाठी, लक्ष्मण की भूमिका में पद्माकर त्रिपाठी, हनुमान की भूमिका में हरी शंकर त्रिपाठी, दसरथ की भूमिका में अशोक पांडे निभाएगगे। इस मौके पर मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण गर्ग, अध्यक्ष कुलभूषण राय नगर, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन पांडे, उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव एसएन पांडेय, विनय जोशी, हरिशंकर त्रिपाठी, संयुक्त सचिव देवेश राय, गुरु दयाल विज, मुकेश सिंह, सह सचिव मनोज तिवारी, गौरव गोगना, कोषाध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी, सह कोषाध्यक्ष राहुल पांडे, पद्माकर त्रिपाठी, निर्देशक अशोक कुमार पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे

  • Related Posts

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

    Continue reading
    आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

    नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस), नोएडा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  