पूरा नहीं हुआ सुशील मोदी का एक संकल्प

भवेश कुमार

पटना । दधिचि देहदान समिति और मां वैष्णो देवी सेवा समिति के संरक्षक रहे सुशील कुमार मोदी बिहार में अंगदान व देहदान को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किये थे, लेकिन कैंसर के कारण मेडिकल छात्रों की पढ़ाई या मरीजों के लिए उनके अंग नहीं लिए जा सकेंगे।

बिहार में अंगदान व देहदान को बढ़ावा देने के लिए सुशील मोदी ने अथक प्रयास किये थे, उप मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ लेने के बाद उनकी सक्रियता से नेत्रदान देहदान बढ़ा था। इस क्रम में उन्होंने अपने शरीर को भी दान करने का संकल्प लिया था। कैंसर जैसी बीमारी से हुई मौत के कारण उनकी देहदान की इच्छा अधुरी रह गयी और उनका यह संकल्प पूरा नहीं हो पाया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भारत विकास विकलांग न्यास के रजत जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि मैं 72 वर्ष का हो गया हूं। जीवन के अंतिम समय तक राजनीति में कोई काम नहीं कर सकता। आप चाहेंगे तो भी लोग काम करने नहीं देंगे, इसलिए मैंने राजनीति से रिटायरमेंट के बाद समाजसेवा का काम चुन लिया है।

उन्होंने कहा कि दधीचि जैसी संस्थाओं से जुड़ कर मैं देहदान, अंगदान, रक्तदान तथा दिव्यांगता के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इन सामाजिक कार्यों को जीवन के अंतिम क्षण तक करने से कोई रोक नहीं सकता।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा