नीतीश कुमार की नाराजगी में अमित शाह भी हैं फैक्टर

बिहार में आरसीपी सिंह की जेडीयू से विदाई के बाद से ही कयासों का दौर तेज है। चर्चाएं यहां तक पहुंच गई हैं कि सीएम नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर अब एक बार फिर आरजेडी के साथ जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को अमित शाह के बिहार की राजनीति में बढ़ते दखल से परेशानी है और वह असहज महसूस कर रहे हैं। खुद भाजपा के मुखिया जेडी नड्डा और होम मिनिस्टर अमित शाह भी कह चुके हैं कि आम चुनाव में नीतीश कुमार ही चेहरा होंगे और उसके बाद विधनासभा चुनाव में भी उनकी यह भूमिका कायम रहेगी लेकिन नीतीश कुमार गठबंधन में असहज हैं। दरअसल बिहार की मौजूदगी सरकार में भाजपा के कोटे से मंत्री बने हैं। वे अमित शाह की पसंद के माने जाते हैं और नीतीश कुमार इसे अपने लिए खतरे के रूप में देखते हैं।

आरसीपी सिंह ने भी जेडीयू छोड़ते हुए आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार को जलन है। उन्होंने कहा था, मैं तो यही कह सकता हूं कि जलन का कोई इलाज नहीं है। नीतीश कुमार अपने ७ जन्मों में भी पीएम नहीं बन सकते। नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही आरसीपी सिंह राज्यसभा भेजने से मना कर दिया था। नीतीश कुमार इस बात से नाराज थे कि उनकी सलाह के बिना ही आरसीपी सिंह को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई थी। यही नहीं नीतीश कुमार अपने ही पार्टी के नेता रहे विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से नाराज हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें विधानसभा के स्पीकर के पद से हटा दिया जाए। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान ही नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया था और जमकर हमला बोला था। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजदूगी वाले ४ कार्यक्रमों से नीतीश कुमार लगातार दूर रहे हैं। इसके अलावा अमित शाह की ओर से बुलाई बैठकों में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है। इसे भी नीतीश कुमार की ओर से नाराजगी के संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वह लगातार आरजेडी के यच में कुछ वक्त से बने हुए हैं।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी