अखिलेश यादव ने दिए पार्टी को मजबूत करने के दिशा निर्देश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णा रूहेला संसद भवन परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के महानायक, अखिलेश यादव से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कृष्णा रुहेला का कहना है कि यह मुलाक़ात अत्यंत प्रेरणादायक रही, जिससे न केवल एक नई ऊर्जा व उत्साह प्राप्त हुआ, बल्कि प्रदेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर भी गंभीर व सार्थक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान संगठनात्मक रणनीति, सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदम, तथा पिछड़े, वंचित व शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु भविष्य की दिशा पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
उनका यह भी कहना है कि माननीय अध्यक्ष जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को राजनीति से जोड़ने, तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और जन सरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी कृष्णा रुहेला ने दी है।







