‘चरण सिंह को भारत रत्न देने पर मनी दिवाली’, सदन में जब जयंत चौधरी ने किया पूर्व पीएम जिक्र तो खरगे ने उठाया सवाल, फिर मचा हंगामा

Chaudhary Charan Singh: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को लेकर काफी हंगामा हुआ है। आरएलडी चीफ और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने जब सदन में बोलना शुरू किया तो विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर सवाल खड़ा किया। जयंत चौधरी अपने दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर बोल रहे थे, तभी खरगे ने कहा कि उन्हें किस नियम के तहत बोलने का अधिकार दिया गया है।  उनके एनडीए में शामिल होने की बात तक कही गई।

 

दरअसल, राज्यसभा में जयंत चौधरी जैसे ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को लेकर बोलना शुरू किया, वैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाया कि किस नियम के तहत इनको बोलने दिया गया है। खरगे ने कहा कि हालांकि हम सैल्यूट करते हैं जिन्हें भारत रत्न दिया गया है. वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यहां तक कह दिया कि अब अगर जयंत चौधरी एनडीए में जाते हैं तो उससे तो यही साबित होगा कि भारत रत्न की सौदेबाजी हुई है और उनको अब तो बिल्कुल भी एनडीए का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

किसानों को मजबूत करने वाला फैसला: जयंत चौधरी

आरएलडी चीफ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला एक बड़ा निर्णय है। कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई है। कल किसानों ने कनॉट प्लेस में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की कार्यशैली चरण सिंह की कार्यशैली को दर्शाती है. कोई मजबूत सरकार ही चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती थी।

 

भारत रत्न पुरस्कार नहीं, सबसे बड़ा सम्मान: जयंत चौधरी

 

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि पीएम मोदी और भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है। इससे दो बड़ी चीजें हुई हैं। एक तो यह कि हम चौधरी चरण सिंह की विरासत को फिर से स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह है सबसे बड़ा सम्मान. एक जमीनी सरकार, जो जमीन की आवाज को समझती है और उसे ऊपर उठाना चाहती है, ऐसी सरकार ही धरती पुत्र चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है।

 

‘वर्तमान सरकार की कार्यशैली में भी चरण सिंह के विचारों की झलक’

 

आरएलडी प्रमुख जयंत ने कहा कि मैं 10 साल तक विपक्ष में रहा हूं, कुछ समय से इस सदन के इस तरफ बैठा हूं, वर्तमान सरकार की कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह के विचारों की झलक है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी गांव में शौचालयों के मुद्दों को संबोधित करते हैं, जब भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को अपना मंच बनाती है और गांवों में जागरूकता पैदा करती है, तो मुझे इन फैसलों में चौधरी चरण सिंह जी की याद आती है।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

 2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई