ग्रामीण महिलाओं की मांग,पंचायत स्तर पर हो कौशल प्रशिक्

हुनरमंद बनेंगी तो रोजगार भी मिलेगा

मुजफ्फरपुर। जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जहां अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर रही हैं, वहीं वे सरकार को कई रचनात्मक सुझाव भी दे रही हैं। महिला संवाद में प्रतिदिन नई-नई बातें सामने आ रही हैं, जिनमें सबसे प्रमुख मांग है कि महिलाओं को उनके गांव के पास ही प्रशिक्षण मिले ताकि वे अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी हुनर भी निखार सकें।

महिलाओं का कहना है कि जिला या अनुमंडल स्तर पर प्रशिक्षण में भाग लेना कई बार मुश्किल हो जाता है क्योंकि उन्हें घर और बच्चों को छोड़कर दूर जाना होता है। महिलाओं ने मांग की है कि पंचायत स्तर पर कृषि विभाग, आरसेटी, कृषि विज्ञान केंद्र आदि के सहयोग से हर माह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, जिसमें रहना-खाना की भी व्यवस्था हो ताकि वे शाम को अपने घर लौट सकें।

बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर जैसे कई ऐसे ट्रेड हैं जिनकी ट्रेनिंग गांव स्तर पर दी जाए तो महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कुशल युवा केंद्रों में कंप्यूटर के साथ अन्य आधुनिक कोर्स भी शामिल किए जाएं ताकि महिलाएं बदलते समय के साथ कदमताल कर सकें।

गौरतलब है कि महिला संवाद कार्यक्रम जिले में 18 अप्रैल से चल रहा है, जिसमें हर दिन 32 स्थानों पर संवाद आयोजित हो रहे हैं। इन संवादों में हजारों महिलाएं भाग ले रही हैं और न सिर्फ व्यक्तिगत समस्याएं साझा कर रही हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं और नीतियों में बदलाव को लेकर भी ठोस सुझाव दे रही हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी