गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के दूसरे चरण में  शामिल किए गए हैं बिजनौर के 117 गांव 

अमरोहा के 62 और हरिद्वार के 25 गांवों की जमीन भी  की जाएगी अधिग्रहित

बिजनौर जिले के लिए खुशखबरी है कि गंगा एक्सप्रेस-वे अब जिले से होकर गुजरेगा। इस परियोजना के दूसरे चरण में बिजनौर के 117 गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, अमरोहा के 62 और हरिद्वार के 25 गांवों की जमीन भी अधिग्रहित की जाएगी। इस चरण की कुल लंबाई 146.24 किलोमीटर होगी।

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही ने बिजनौर और अमरोहा के डीएम को पत्र भेजकर बंदोबस्त मानचित्र उपलब्ध कराने को कहा है। डीपीआर तैयार करने का काम एक निजी कंसल्टेंसी कंपनी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर जिले में काफी समय से मांग चल रही थी। बीच में रूट बदलने की चर्चा पर लोगों ने विरोध भी किया था, जिसके बाद अब बिजनौर से एक्सप्रेस-वे निकालना तय हो गया है। जिन गांवों से एक्सप्रेस-वे गुजरेगा, उनमें चांदपुर तहसील के रुस्तमपुर, ढाकी, टांडा, मलेशिया, शाहपुर, चुखेड़ी, सौरभनगर, जौनपुर, राजोपुर बंगर, ताहरपुर गुलाम, हिलालपुर, रुकनपुर, फैजीपुर कस्बा, चांदपुर, पीपलसाना, महमूदपुर कस्बा, कराल, रवाना दरगा, खेड़की, सेरीसन, बाजपुर, चमरौला, अकबरपुर तिगरी, फतेहपुर, उमरी पीर, महमूदपुर, चक उमरी पीर, पित्तनहेड़ा, हसन महमूद, टूंगरी, तुरतीपुर चक, जौंगी औधा, सिकरौड़ा, हीमपुर दीपा और बिजनौर तहसील के जलालपुर बुच्चा, उलेड़ा, झाल, फतेहपुर कलां, बाजिदपुर, खासपुर, खैरपुर, नंगली, निलोहा, चौकपुरी, फतेहपुर खुर्द, मुकेयादपुर, धर्मपुरा, महनंगली, राघोरामपुर, सारंगपुर, मोहिनपुर दरगा, शाहपुर खेम्मा, लाडपुर, इस्लामपुर पाहू, इफ्तखारपुर दरगा, आलमपुर धापी, जहांगीरपुर लालू, मिर्जापुर पूरन, नसीरी, पेद्दा, महमूदपुर नौआबाद, कच्छपुरा, इस्माइल की नंगली, गजरौला अचपल, सिप, मुकीमपुर धर्मसी, बेगमपुर, इस्सापुर जंगल, मुधसुदनपुर जागन, इस्लामपुर जलाल, अलीपुर मुकान, पपार खुर्द, खन्ना पट्टी, स्वाहेड़ी बुजुर्ग, अलकपुर, मंडावर रूरल, मौहंडिया, मोहसनपुर चकरा, शेरपुर जलाल, माहेश्वरी, बीरपुर, अलीपुर नंगला, मुकरमपुर, नंदरामपुर, सुल्तानपुर डंगर, माचकी, रानीपुर, जफरपुर आशु, केलपुर, खानपुर माधो, खुड़ाहेड़ी, ग्यासपुर, दौलतपुर, भवानीपुर और नजीबाबाद तहसील के चंदीक, सपीपुर बंगर, बारखुर्दरपुर गोपाल, अलीपुर द्वारका, डूंगरपुर, कामराजपुर, तेलीनंगली, तिसोत्तरा, केशोपुर, शरीफपुर, गौसपुर बिल्स, सपीपुर बांगर, गौसपुर अथमाली, कासमपुर शामिल हैं। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से जिले में आवाजाही आसान होगी और आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा मिलेगा। व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
  • Related Posts

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर…

    Continue reading
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    हमारा गांव-हमारा सवाल यात्रा यादव बाजार, कौड़िया, मुडियार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी