ऊर्जा विभाग के स्टॉल पर दिखा जगमगाता बिहार

पटना।शालिनी तिवारी।

गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के दौरान ऊर्जा विभाग के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्टॉल पर वर्ष 2005 के बाद बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुई प्रगति को रोचक और सूचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। आम जनता के साथ-साथ राज्य के किसानों ने भी मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना को गहराई से समझने और इसका लाभ उठाने की प्रक्रिया जानने में विशेष रुचि दिखाई। स्टॉल पर आगंतुकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से विभिन्न शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर योजना में भी लोगों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली। इस योजना से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया को समझने के लिए लोग स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों से निरंतर सवाल पूछ रहे थे। अधिकांश प्रश्न सौर प्लांट की स्थापना पर होने वाले खर्च, आवश्यक कागजात और प्रक्रिया से संबंधित थे। साथ ही, आगंतुक यह भी जानना चाहते थे कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद कितने समय में लागत निकल जाएगी और प्रति वर्ष कितना मुनाफा होगा।

स्टॉल के पास एक विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर बिहार में बिजली क्षेत्र में हुई प्रगति और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश