अररिया: झमटा में भीषण आग से मची तबाही, 20 घर जलकर खाक

अररिया। झमटा वार्ड नंबर 12 में सोमवार को भीषण आग लगने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकल की गाड़ियों के पहुंचने और लगातार प्रयासों के बावजूद लपटें काबू में नहीं आ सकीं। आग अब आसपास के बांस के पेड़ों तक फैल गयी, जिससे खतरा और बढ़ गया ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को अपने घर खाली करने तक का मौका नहीं मिला। अब तक लगभग 15 से 20 घर इसकी चपेट में आ चुके हैं। कई परिवारों का सारा सामान, कपड़े, अनाज और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए।

स्थानीय प्रतिनिधि ने की प्रशासन से मांग:

घटनास्थल पर पहुंचे जिला पार्षद प्रतिनिधि फैसल जावेद यासीन ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस गांव में पिछले एक महीने से आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

फैसल जावेद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि झमटा गांव में अस्थायी रूप से एक दमकल वाहन की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही उन्होंने इन बार-बार हो रही आगजनी की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल:

लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है। लोग अपने घरों में चैन से नहीं रह पा रहे हैं और हर वक्त खतरे की आशंका बनी रहती है।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?