अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने जा रहे हैं।  फ्रेंचाइजी सौरव गांगुली को हेड कोच के रूप में नियुक्त करेगी। DC के सह मालिक JSW IPL 2027 से 2 साल के लिए टीम का कंट्रोल लेने वाले हैं. बता दें कि DC उन टीमों में शामिल है, जिसने अभी तक एक भी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीता है। पहली बार होगा जब युवराज सिंह IPL में किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे. लीग से जुड़े सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनेंगे, जो पर्सनल लेवल पर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह को तैयार करने में मदद कर चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार युवी का कोचिंग स्टाइल कई फ्रेंचाइजियों को पसंद आया है। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल की सफलता ने इसे साबित किया है. युवी चाहेंगे कि बतौर बैटिंग कोच वह दिल्ली कैपिटल्स को उनके पहले IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाएं।

युवराज सिंह को लेकर सूत्र ने क्या कहा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने कहा, “युवराज सिंह जैसा दिग्गज डगआउट में कौन नहीं चाहेगा? उनके साथ खेल चुके आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान आईपीएल में कोचिंग कर चुके हैं, युवराज शायद थोड़ी लेट शामिल हो रहे हों. लेकिन उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और इस रोल में काफी समय बिताया है।

बता दें कि अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 में सफर अच्छा नहीं रहा था, टीम ने 14 में से 7 मैच जीते और 7 हारे थे. हेड कोच हेमंग बदानी के कई फैसलों की आलोचना हुई थी।

युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश 1900, 8701 और 1177 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 3 और वनडे में 14 शतक हैं. IPL की बात करें तो पहले सीजन से लेकर 2019 तक उन्होंने अलग-अलग 6 टीमों के लिए 132 मैच खेले. जिसमें 2750 रन बनाए और 36 विकेट लिए. 2015 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, इस सीजन उन्होंने 13 पारियों में 248 रन बनाए थे।
  • Related Posts

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा…

    Continue reading
    बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    फुटबॉल की दुनिया में लियोनल मेसी का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम