युवा क्रांति सेना ने दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर जताई आपत्ति, छात्रों के लिए रियायत की मांग

देव मणि शुक्ल

नोएडा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा हाल ही में किए गए किराया बढ़ोतरी के निर्णय के खिलाफ युवा क्रांति सेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र भेजा है, जिसकी प्रतियां DMRC के प्रबंध निदेशक, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और परिवहन मंत्री को भी प्रेषित की गई हैं।
युवा क्रांति सेना ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली मेट्रो राजधानी की जीवनरेखा है, जिससे प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की होती है। संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि DMRC पहले से ही यात्रियों से प्राप्त किराए और विज्ञापन राजस्व के कारण लाभ की स्थिति में है, ऐसे में यह किराया बढ़ोतरी पूरी तरह अनावश्यक है और छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालती है।
संगठन ने मांग रखी है कि छात्रों को राहत देने के लिए तुरंत विशेष रियायत नीति बनाई जाए, जिसमें छात्रों के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा, या कम से कम 50% किराया छूट, या रियायती पास उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया गया है।
युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष ने कहा कि हमें आशा है कि सरकार और डीएमआरसी निश्चित ही इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सकारात्मक कदम उठाएगी अन्यथा हम कोर्ट का सहारा लेंगे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं