विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस की विफलता और इसके पूर्व कर्मचारियों को बकाया वेतन न चुकाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने यूट्यूबर राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, “मैं किंगफिशर एयरलाइंस की विफलता के लिए सभी से माफी मांगता हूं… मुझे गहरा अफसोस है कि कुछ कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने वेतन चुकाने की कोशिश की थी, लेकिन कानूनी कार्यवाही ने इसे रोक दिया।
भारत लौटने के बारे में माल्या ने शर्त रखी कि अगर उन्हें निष्पक्ष सुनवाई और सम्मानजनक जीवन का आश्वासन मिले, तो वह वापसी पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे भगोड़ा कह सकते हैं, लेकिन चोर नहीं… मैंने चोरी नहीं की,” और चोरी के आरोपों का खंडन करते हुए अपने भारत न लौटने के कारणों को जायज ठहराया। माल्या ने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय जेलों की स्थिति और मानवाधिकारों का हवाला देते हुए ब्रिटेन की अदालतें उनके प्रत्यर्पण पर सवाल उठा रही है।








