ओवैसी पर गोली चलाने वाले आरोपियों के परिवार से मिले योगी के मंत्री, कहा- हम करेंगे हर संभव मदद

बराला ने बताया, “परिवार वालों का कहना है कि यह मामला संदिग्ध है। यह जांच होनी चाहिए कि दोनों आरोपी घटना में शामिल थे या नहीं।”

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार सचिन शर्मा और शुभम के परिवारों से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री सुनील बराला ने मंगलवार को मुलाकात की। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री बराला का कहना है कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि वे निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया गया है।
दोनों आरोपियों से मिलने के बाद मंत्री बराला ने मीडिया से कहा- “राष्ट्रीय परशुराम परिषद के हमारे प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष परशुराम स्वाभिमान सेना के सभी संगठनों के सदस्यों का एक अनुरोध था कि आप उनके परिवार वालों से मिलें। इस पर हम उनके माता-पिता और भाइयों से मिले।” बराला ने बताया, “परिवार वालों का कहना है कि यह मामला संदिग्ध है। यह जांच होनी चाहिए कि दोनों आरोपी घटना में शामिल थे या नहीं।”
कहा कि हमने परिवार वालों से कहा है कि ‘हम परिवार के साथ हैं, उनको पूरा सहयोग देंगे, मामले की निष्पक्ष जांच हो। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’
ओवैसी पर हमला करने वाले सचिन नोएडा के बादलपुर का रहने वाला है। सचिन का कहना है कि उसने एलएलएम किया हुआ है। उस पर पहले से 307 का एक मुकदमा दर्ज है। दूसरा आरोपी शुभम सहारनपुर का रहने वाला है। वह दसवीं पास है और खेती करता है। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं पता चला है।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गुरुवार को हापुड़ जिले के छिजारसी टोल पर गोली चलाई गई। वह यूपी चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार करके वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई। इंडियन एक्‍सप्रेस के कॉलम Delhi Confidential के मुताबिक, हैदराबाद से लोकसभा एमपी ओवैसी पर जिस दिन हमला हुआ, उसी दिन उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को डिनर पर ले जाने का वादा किया था।
हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बताया था कि ओवैसी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूला था और कहा था कि वे राम मंदिर पर दिए ओवैसी के बयान से नाराज थे। इसी वजह से उन्‍होंने ओवैसी पर हमला किया।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!