अखिलेश के दांव पर योगी का दांव, पहली सूची में 50% से ज्यादा OBC-दलितों को टिकट 

चरण सिंह राजपूत 

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भाजपा में मची ओबीसी नेताओं की भगदड़ की काट भाजपा ने टिकट बंटवारे की पहली सूची में ही निकाल ली है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने  पहले और दूसरे फेज की जो 107 उम्मीदवारों की घोषणा की है उसमें 50 फीसद ओबीसी और दलितों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने जहां 20 फीसद विधायकों के टिकट काटे हैं वहीं 10 सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर विश्वास जताया है। अगड़ों की पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी ने दलितों और पिछड़ों पर बड़ा दांव खेला है। यह रणनीति बीजेपी ने हाल ही में तीन मंत्रियों समेत कई ओबीसी विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद बनाई है। बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है उनमें 57 उम्मीदवार पहले फेज में चुनाव लड़ेंगे तो 48 दूसरे फेज में। बीजेपी ने 44 सीटों पर ओबीसी उम्मीदवारों को उतारकर ‘स्वामी’ फैक्टर की काट निकालने की कोशिश की है। साथ ही 19 सीटों पर अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट देकर दलितों की सहानुभूति बटोरने की कोशिश की है।
यह भी अपने आप में दिलचस्प है कि उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की सूचि देश की राजधानी दिल्ली से जारी की गई है। भाजपा मुख्यालय से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फेंस कर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।  भाजपा ने तमाम अटकलों को गलत साबित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या या मथुरा की बजाय उनके पुराने गढ़ गोरखपुर शहर से ही चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को आगरा (ग्रामीण) से उम्मीदवार बनाया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?