योगी बोले, सरकार बनने पर नहीं थमेगा सिलसिला, बुलडोजर सड़कें भी बनाएगा और माफियाओं के किलों को ढहाएगा

द न्यूज 15  

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीलीभीत के बीसलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 2017 से पहले यूपी में लोगों की जाति-पात देखकर विकास होते थे। बिजली जात बिरादरी देखकर मिलती थी। होली दिवाली पर अंधेरा रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। योगी ने कहा कि पिछली सपा सरकार सत्ता में आते ही आतंकियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का कुत्सित प्रयास करने लगी। एक आतंकवादी का पिता तो समाजवादी पार्टी का प्रचार करता घूम रहा है।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता लूट खसोट दंगा होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा की सरकार आने के बाद जो बुलडोजर सड़कें बनाने का काम करते थे, हमारी सरकार में वही बुलडोजर भू माफियाओं के अवैध कब्जों पर चल रहे हैं और चलते रहेंगे। कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से प्रदेश में दंगे नहीं होते पहले हर रोज दंगे होते थे। आज व्यापारी सुरक्षित है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर भेदभाव रहित विकास कर रही हैं। प्रदेश के 86 लाख किसानों को 36 हजार करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के साथ ही बेटियों की सुरक्षा, फ्री वैक्सीन, शौचालय, मकान हमने दिया। बोले: पिछली सरकारें भी यह सब कर सकती थी, लेकिन कुछ ने अपने परिवारवाद और इत्र वाले मित्रों का भला किया, इसीलिए आज जो हो पाया वह पहले नहीं हो सका। 35 मिनट तक अपने भाषणों से योगी ने जनता से सीधे सवाल और जवाब किए। भाषण की शुरुआत में उन्होंने पीलीभीत की धरा को नमन करते हुए गोमती का जिक्र किया। योगी ने कहा कि यहां के लोगों ने जिस तरह गोमती को निर्मल बनाने के लिए जो प्रयास किये वह स्वागत योग्य है। आज गोमती की अविरल धारा पीलीभीत से निकलकर सीतापुर लखनऊ होती हुई वाराणसी तक मां गंगा की गोद में समाहित हो रही है। पहले कावड़ यात्रा पर बमबारी होती थी, आज उन पर फूल बरस रहे हैं। यह सब डबल इंजन की भाजपा सरकार ही कर सकती है। कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम लोगों ने सभी को फ्री व्यक्ति देने की बात कही तो विपक्षियों ने हमारा मजाक उड़ाया। लेकिन  वही वैक्सीन तीसरी लहर सब की जान बचाने में सहायक हुई तो अब विपक्षी उसका जिक्र नहीं करते। कोरोना जैसे नाजुक वक्त में जब पूरा विश्व जूझ रहा था, तब सपा, बसपा, कांग्रेस किसी ने आपकी फिक्र नहीं की। पीलीभीत में डबल इंजन की सरकार ने मुश्किल वक्त पर फ्री राशन भी दिया। 35 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 45 लाख 50 हजार गरीबों को मकान दिए। आज हम लोग जो कर रहे हैं, वह पहले की भी सरकारी कर सकती थी। लेकिन यह सब उनके गुर्गे और वह खुद  वह लूटते थे। लेकिन हम जनता का सहारा बनकर बांटते हैं। हम जात मजहब नहीं देखते। आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का जो भव्य मंदिर बन रहा है वह पहले की भी सरकार बना सकती थी, लेकिन उन्होंने एक जात विशेष का मत पाने के लिए यह नहीं किया। हम राम मंदिर बना रहे है।
वाराणसी में काशी कॉरिडोर बना रहे हैं। प्रदेश में एक करोड़ नौजवानों को हम लोग टेबलेट देने जा रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी इससे भी परेशान है। आयोग में शिकायतें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पीलीभीत में जिस मेडिकल कॉलेज को बनाया है, अगली साल वहीं से आपके बच्चे पढ़ लिख कर जब डॉक्टर बनेंगे तो आपको सुखद अनुभूति होगी। यहीं से आपको बेहतर उपचार भी मिलेगा। पब्लिक से समर्थन मांगते हुए बीसलपुर प्रत्याशी व बरखेड़ा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए योगी अपनी अगली सभा के लिए सीतापुर रवाना हो गए। भारत माता की जय, अबकी बार तीन सौ पार का नारा भी दिया।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात