सारे माफिया को योगी ने जेल में बंद करा दिया…बोला बीजेपी समर्थक, SP नेता ने पूछा- तो जौनपुर का गुंडा क्रिकेट खेलते कैसे पाया जाता है?

सपा नेता के इन आरोपों पर टीवी कार्यक्रम में शामिल रहे भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। मुख़्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे लोगों जो गरीबों की जमीन हड़पकर गुंडागर्दी करते थे वो आज जेल से निकलना नहीं चाह रहे हैं।

द न्यूज 15 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी छाया हुआ है। जहां एक और भाजपा उत्तरप्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था होने का दावा कर रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी सहित अधिकांश विपक्षी दल हाथरस और उन्नाव मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साध रही है। एक टीवी कार्यक्रम में जब भाजपा समर्थक ने कहा कि योगी ने सारे माफिया को जेल में बंद करा दिया तो सपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि फिर जौनपुर का गुंडा क्रिकेट खेलते हुए कैसे पाया जाता है।
एक टीवी चैनल पर आयोजित कार्यक्रम में एक भाजपा समर्थक ने कहा कि योगी ने सारे माफिया और आतंकवादी पर नकेल कसकर जेल में बंद करा दिया। इसपर वहां मौजूद रहे सपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर माफियाओं पर कार्रवाई की गई तो जौनपुर का सबसे बड़ा गुंडा धनंजय सिंह कैसे क्रिकेट खेलता हुआ दिखता है। इसपर भाजपा के लोग क्या कहेंगे।
सपा नेता के इन आरोपों पर टीवी कार्यक्रम में शामिल रहे भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। जिनके नाम पर दहशत कायम था वो मुख़्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे लोगों जो गरीबों की जमीन हड़पकर गुंडागर्दी करते थे वो आज जेल से निकलना नहीं चाह रहे हैं। यह योगी आदित्यनाथ जैसे अच्छे मुख्यमंत्री की देन है।
बता दें कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें वो क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे थे। धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पिछले साल भगोड़ा घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भी चिपकाया था। कोर्ट ने सरेंडर करने का आदेश दिया था लेकिन वे अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए। धनंजय सिंह एक हत्याकांड में आरोपी है।
गौरतलब है कि धनंजय सिंह ने 2002 और 2007 के चुनाव में निर्दलीय विधानसभा का चुनाव जीता। इसके बाद वे 2009 में लोकसभा का चुनाव भी जीते। इतना ही नहीं पिछले साल हुए पंचायत चुनाव में धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया