यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों को दोहरी सौगात देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी के साथ परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। सरकार की इस पहल के बीच मंगलवार (को बाराबंकी की रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिलेभर से पहुंचे ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया।

 

 

रिजर्व पुलिस लाइन में जुटे जिलेभर के ग्राम प्रहरी

 

सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री एवं दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रहरियों के हित में लिए गए फैसले की सराहना की गई. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों में छोटी-बड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश की पहचान उत्सव प्रदेश के रूप में हो रही है. मंत्री ने प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था का श्रेय मुख्यमंत्री को देते हुए कहा कि आज धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन उत्साह के साथ हो रहे हैं।

 

 

मानदेय में वृद्धि के साथ परिवारों को इलाज की सुविधा

 

राज्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों को मिली दोहरी सौगात पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी कानून व्यवस्था को बनाए रखने की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके उत्साहवर्धन के लिए सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का काम किया है। ग्राम प्रहरियों के सम्मान के बहाने बाराबंकी की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जहां सरकार की योजनाओं की चर्चा हुई, वहीं मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का ‘उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश’ वाला बयान भी खास रहा।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    जनांदोलनों की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक लखनऊ…

    Continue reading
    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!