Wrestling Federation Elections : कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, रेसलर्स के धरने के बीच खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Wrestling Federation Elections: कुश्ती संघ के चुनाव पर खेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है. ये फैसला ऐसे समय लिया गया है जब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं.

Sports Ministry banned Wrestling Federation elections were to be held next month ann Wrestling Federation Elections: कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, रेसलर्स के धरने के बीच खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Wrestling Federation Elections: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लगा दी है. ये चुनाव अगले महीने वाले थे. ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों ने एक बार फिर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है.

खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) एक एडहॉक कमेटी बनाएगी. यही कमेटी 45 दिनों के अंदर कुश्ती महासंघ का चुनाव करवाएगी. आईओए की कमेटी ही खिलाड़ियों का सेलेक्शन भी करेगी और फेडरेशन का रोज का कामकाज भी देखेगी.

सोमवार (24 अप्रैल) को धरने पर बैठी महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. विनेश फोगाट समेत 7 पहलवानों ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने की मांग की है. मंगलवार को पहलवानों के वकील मुख्य न्यायाधीश के सामने सुनवाई की मांग करेंगे.

दिल्ली पुलिस ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

इस बीच दिल्ली पुलिस ने ओवरसाइट कमेटी की जांच को लेकर खेल मंत्रालय से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए पहलवानों से चर्चा के बाद खेल मंत्रालय ने इसी साल जनवरी में 6 सदस्यीय ओवरसाइट कमेटी का गठन किया था. मैरी कॉम को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. इस समिति को ही भारतीय कुश्ती महासंघ की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को देखना था.

  • Related Posts

    कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

    वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

    Continue reading
    IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

    IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे