Wrestler Protest : पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों पर SC में आज सुनवाई, 6 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे हैं रेसलर

Wrestler Protest Update: पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने के अनुरोध को लेकर करीब हफ्ते भर पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

Supreme Court Hearing On Wrestler Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन दुराचार का आरोप लगाया है. वह इस मामले में प्रदर्शन करके सिंह खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग कर रहे है. आज (28 अप्रैल) को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

यह हैं इस मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें….

1. पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने के अनुरोध को लेकर करीब हफ्ते भर पहले सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगया था उनके सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बावजूद भी पुलिस ने कोई मामला नहीं दर्ज किया था लिहाजा कोर्ट हस्तक्षेप करे. इस मामले पर कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया था और मामले की सुनवाई के लिए आज का दिन मुकर्रर किया था.

2. इस मामले को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली की पीठ ने कहा था, देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी याचिका में उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लिहाजा इस मामले को अदालच सुनेगी.

3. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का कहना है, वह बृजभूषण शरण सिंह पर मामला दर्ज होने तक वहीं रहेंगे. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों में साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया जैसे स्टार पहलवान शामिल हैं.

4. कुश्ती फेडरेशन के प्रमुख बृज भूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन दुराचाप के आरोपों से इनकार करते हुए कहा, वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा जिस दिन भी उनको ऐसा महसूस होगा कि वह असहाय महसूस कर रहे हैं वह खुद मौत को गले लगाना अधिक पसंद करेंगे.

5. कुश्ती संघ के प्रमुख ने वीडियो जारी करके कहा, मित्रों ! जिस दिन मैं आत्मवलोकन करूंगा कि मैंने क्या खोया और क्या पाया, जिस दिन मैं यह महसूस करूंगा कि मुझमें अब लड़ने की ताकत नहीं रही, जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मैं असहाय हूं उस दिन मैं मौत को गले लगाना अधिक पसंद करूंगा.

6. भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा ने पहलवानों के सार्वजनिक विरोध की आलोचना की है. उन्होंने कहा, पहलवानों का यह विरोध अनुशासनहीनता है, उन्होंने कहा कि उनको उस समिति की एक रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए जो उनके ऊपर लगे आरोपों को देख रही है.

7. विरोध करने वाले पहलवानों ने कहा, वे पीटी ऊषा के बयान से आहत हैं और वे समर्थन के लिए उनकी ओर देख रहे हैं. एशियाई खेलों की पदक विजेता विनेश फोगट ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले पर चर्चा करने के लिए उनको फोन भी किया था, लेकिन उन्होंने उनकी कॉल रिसीव नहीं की. फोगाट ने कहा हो सकता है वह किसी दबाव में हों.

8. खिलाड़ियों के आरोपों की जांच करने समिति गठित करने वाले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा था, सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और उन्होंने खुद 12 घंटे तक प्रदर्शनकारियों से बात की. समिति ने 5 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी लेकिन मंत्रालय ने अभी तक उस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है.

9. जनवरी 2023 में पहलवान पहली बार कुश्ती फेडरेशन के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और अन्य प्रशिक्षकों के खिलाफ लगे आरोपों के साथ पहली बार सड़कों पर उतरे लेकिन खेल मंत्री के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना विरोध वापस ले लिया. बीते हफ्ते पहलवान वापस दिल्ली में आकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने कहा, उनके लगाए गए आरोपों पर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

10. प्रदर्शनकारी पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों के मद्देनजर पीएम मोदी से भी मिलने का समय मांगा है. पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, पीएम सर बेटी बचाओ और बेटी पढाओ की बात करते हैं और सभी के मन की बात सुनते हैं. क्या वह हमारे ‘मन की बात’ नहीं सुन सकते?

  • Related Posts

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading
    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह