World Environment Day 2022: जानिए क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस?

World Environment Day 2022

World Environment Day 2022: हमारे जीवन की आधारभूत जरूरत क्या है? रोटी कपड़ा और मकान, लेकिन इसके अलावा वे जरुरी चीजें जिनके बिना हम एक पल भी जीवित नहीं रह सकते हैं यानी कि हवा, पानी, यानि कि हमारा पर्यावरण। जो हमारे जीवन का आधार है लेकिन अगर हम वर्तमान की बात करें तो खराब हवा, बे मौसम पानी बरसना और यहां तक की साल 2022 में पड़ने वाली अत्यधिक गर्मी संकेत है कि हमारे दैनिक क्रियाकलापों से हम उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं 5 जून की तारीख में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस हैं।

बचपन से निबंध लिखने के लिए सबसे पसंदीदा शीर्षक यानी की पर्यावरण, इस समय खतरे में है विश्व भर के पर्यावरण शोधकर्ता इस बात से चिंतित है कि हमारी बढ़ती जरूरतों के चलते हम हर तरीकों से पर्यावरण को प्रभावित कर रहे हैं। बढ़ती आबादी के चलते हम जितना संसाधनों का इस्तेमाल आज करते हैं उतना पहले कभी नही करते थे इस बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर में 5 जून की तारीख में लोगों के बीच पर्यावरण के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) मनाया जाता हैं।

पर्यावरण दिवस का इतिहास – 

पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) (United Nations Environment Program (UNEP)) के नेतृत्व में  पहली बार 1974 में मनाया गया हालांकि इसकी स्थापना 1972 में की गई थी। इस वर्ष पर्यावरण दिवस स्वीडन द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। हर साल पर्यावरण दिवस हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता हैं पहली बार इसका थीम (Only One Earth) रखा गया था।

World Environment Day 2022, Only One Earth, Prime Minister Narendra Modi

होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का नारा “केवल एक पृथ्वी” (Only One Earth) है। विषय “प्रकृति के साथ सद्भाव में स्थायी रूप से रहने” पर केंद्रित है।

Also Visit : देशभर के किसानों को मिलेगी 11वीं किस्त

उस समय भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी ने भी इस विषय में अपनी रुचि दिखाई। भारत में 19 नवम्बर 1986 में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया गया।

क्या – क्या समस्याएं हैं-

  • मानव ने अपनी सुविधा और जीवन को आराम देय मनाने के लिए पर्यावरण का गलत इस्तेमाल किया हैं। उदाहरण के लिए अत्यधिक एयर कंडीशन, फ्रिज का इस्तेमाल इन सभी उपकरणों से CFC यानी कि क्लोरो फ्लोरो कार्बन नामक गैसों से धरती का तापमान बढ़ रहा हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है ।
  • क्लोरो फ्लोरो कार्बन धरती के वायुमण्डल में स्थित क्लोरो फ्लोरो कार्बन की परत को भी क्षति पहुंचती हैं जिसके कारण सूर्य की पराबैंगनी किरणें भी पृथ्वी की सतह पर आ जाती हैं। ये पराबैंगनी किरणें मानव शरीर के लिए हानिकारक हैं।
  • प्लास्टिक का बढ़ता इस्तेमाल – अपने सुविधा को बढ़ाने के लिए हमने प्लास्टिक के इस्तेमाल में बढ़ोत्तरी की, क्योकि प्लास्टिक मानव द्वारा निर्मित वे पदार्थ हैं जो कि प्रकृति द्वारा विघटित नही किया जा सकता हैं। प्रकृति अपने द्वारा उत्पन्न किए गए हर पदार्थ को विघटित कर इसे मृदा यानी की मिट्टी में परिवर्तित कर देती हैं लेकिन प्लास्टिक कभी विघटित नहीं होता हैं।
  • पेड़/वनों की कटाई – लगातार हो रहे उद्योग-घर, सड़क निर्माण कार्यों के कारण कृषि और वनों की कटाई हो रही जिसके कारण मृदा का क्षरण, वर्षा में कमी, तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं। क्योंकि पेड़ अकेले इन सभी कारकों को प्रभावित करते हैं।

पर्यावरण दिवस ,संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 5 जून को विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल ‘लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट मूवमेंट’ (LIFE) का शुभारंभ करेंगे।

World Environment Day 2022, Only One Earth, Prime Minister Narendra Modi

महात्मा गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था – पृथ्वी के पास हमारी जरूरतों के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन हमारे लालच के लिए नहीं’ आज के परिवेश में गांधीजी द्वारा कही गई बात एकदम सटीक बैठती हैं, आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि लोग अपने आराम के चलते और देखने दिखाने के चक्कर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ज्यादा पर्सनल वाहनों का इस्तेमाल करते हैं इसलिए तो भारत की सड़कों में निजी वाहनों की संख्या बढ़ गई हैं। जिससे ट्रैफिक, तेल की खपत बढ़ी है हमारा एक छोटा सा कदम प्रकृति की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता हैं।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

उम्मीद हैं कि आने वाले समय में लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और लोग संरक्षण (World Environment Day 2022) के लिए कदम उठाएगें।

Related Posts

समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

यूजीसी नियमों में बदलाव करने वाला या फिर…

Continue reading
डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

एस आर दारापुरी डॉ. बी. आर. आंबेडकर का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस