Late Marriage- महिलाओं को देर से शादी करना पड़ सकता है भारी

Late Marriage- कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अधिक उम्र होने पर शादी करती हैं कहा जाता है कि ज्यादा उम्र (Late Marriage) में शादी करने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। इसलिए सभी को सही उम्र में शादी कर लेनी चाहिए। आज हम आपको इन्हीं  दिक्कतों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनका सामना अधिक उम्र में शादी करने पर महिलाओं को होता है।

शादी करने का निर्णय सभी का निजी होता है परंतु इसका निर्णय लेने में ज्यादा समय लेना आपको भारी पड़ सकता हैं। एक समय के बाद हमारे समाज में रिश्तेदार, परिवारजन, दोस्त सभी शादी करने को दबाव बनाने लगते हैं। शादी जैसे फैसले के लिए समय लेना सही हैं लेकिन शादी सही उम्र में करना भी जरूरी हैं।

सही उम्र में शादी करना महिलाओं के लिए जरूरी हैं क्योंकि सही में शादी करने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। और देर से शादी करने के कई नुकसान महिलाओं को झेलने पड़ सकते हैं। जिनके बारें में आज हम बात करने जा रहे है। आपको आज के आर्टिकल से कॉफी मदद मिलेगी जिसे पढ़कर आप भविष्य में होने वाली दिक्कतों (Problems of Late Marriage) से बच सकते हैं।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

झगड़े बढ़ना

महिलाएं जब कम उम्र में शादी करती हैं। तो इसका एक फायदा यह होता है कि जब वे छोटी होती हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बैठाना आसान हो जाता है। ज्यादा देर से शादी करने पर कपल्स में ईगो लेवल बढ़ जाता हैं। जिसके कारण एक-दूसरे को समझने की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं। ज्‍यादा देर से शादी होने पर जिम्मेदारी और प्राथमिकताएं बदलने लग जाती हैं और कपल्स एक-दूसरे को समझ नहीं पातें। जिससे लड़ाई- झगड़े बढ़ जाते हैं।

कपल्स अपनी गलतियों को मानने को तैयार नहीं होते हैं। (Relationship Problems Of A Late Marriage) जिससे लड़ाई झगड़े की सम्भावना बनी रहती है, क्‍योंकि दोनों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं होता है। नतीजतन वो एक दूसरे से बात-बात में झगड़ा करते रहते हैं।

बॉन्डिंग कम होना-

कम उम्र में शादी करने पर कपल्स की बॉन्डिंग अच्छी रहती है। जिस उम्र में उन्हें पार्टनर की जरूरत होती है, उस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते कपल्स के बीच अच्छी समझदारी स्थापित हो जाती है। परंतु ज्यादा उम्र में शादी करने पर आपस में बांडिग बनाना काफी मुश्किल हो जाता हैं। जिससे कहीं न कहीं एक-दूसरे को समझ में दिक्कतें (Problems of Late Marriage) होती हैं।

शादी को अहमियत (Late Marriage) न देकर करियर पर फोकस करना-

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में सभी अपने करियर पर फोकस करते हैं। जिसके कारण शादी की ओर ध्यान नहीं देतें और घरवालों के प्रेशर होने पर ज्यादा उम्र में शादी करते है। चाहे वे लड़का हो या लड़की। देर से शादी करने के बावजूद वे अपने करियर को ज्यादा महत्व देते है। जिसके फलस्वरूप रिश्ते में मनमुटाव पैदा हो जाता हैं।

Late Marriage, Problems of Late Marriage, Relationship Problems Of A Late Marriage
Problems of Late Marriage

 

जिम्मेदारियों के कारण शौक कम होना-

कम उम्र में लड़कियों के कई तरह के शौक होते हैं जैसे -जैसे उम्र बढ़ने लगती है तो उत्साह में कमी आने लगती है, जिससें एक उम्र आने पर महिलाओं का फोकस घूमने-फिरने या चीजों को एक्सप्लोर करने पर नहीं बल्कि जिम्मेदारियों पर अधिक रहता है और शादी के बाद जिम्मेदारियों के कारण शौक कम हो जाते हैं। जब कि चीजों को एक्सप्लोर करने और घूमने-फिरने से मन सही रहता हैं।

प्रेग्नेंसी में कठिनाई-

महिलाओं की प्रजनन क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती जाती है। एक रिसर्च में कहा गया है कि उम्र ज्यादा बढ़ने से पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को गर्भधारण करने में अधिक समय लगता है और गर्भपात एवं प्रसव में मुश्किलें पैदा होती हैं।

(Late Marriage) अधिक उम्र के माता-पिता से पैदा हुए बच्चों में डाउन सिंड्रोम (मेंटल और फिजिकल डिसऑर्डर) और अन्य शारीरिक समस्याओं का जोखिम भी अधिक रहता है। और अधिक उम्र में बच्चा पैदा करने से बच्चे की परवरिश में कई कमियां रह जाती हैं।

जीवनसाथी चुनने के विकल्पों की कमी होना-

महिलाओं और पुरूषों के पास उम्र ज्यादा होने पर जीवनसाथी चुनने के विकल्प बहुत कम हो जाते हैं। (Relationship Problems Of A Late Marriage) और इसके फलस्वरूप कभी- कभी कुछ लोग कुवाँरे ही रह जाते हैं। समय पर शादी ना करने के कारण कई बार घरवालों के दबाव में आकर लड़कियां बिना सोचे-समझे ही शादी कर लेती हैं

जिससें बाद में उन्हें पति के साथ एडजस्ट करने मे काफी समस्याएं होती हैं। क्योंकि कई मामलों में आपसी सहमति नहीं बन पाती और दोनों की सोच किसी भी चीज को लेकर अलग-अलग हो सकती है, जिससे मनमुटाव होने लगता है और आपस में एडजस्ट करना मुश्किल हो जाता हैं। और कुछ समय पश्चात तलाक कि स्थिति पैदा हो जाती हैं।

Also Readराकेश टिकैत ने फिर दी किसान आंदोलन की चेतावनी,  किसानों से बात करें सरकार

शारीरिक संबंधो में कमी-

देर से शादी करने पर कपल्स की सेक्स लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।  यंग कप्लस में भरपूर जोश होता है किसी भी शादीशुदा कपल्स के बीच शारीरिक संबंध उनके रिश्ते की मजबूती होती है। देर से शादी होने पर कपल्स के बीच शारीरिक संबंध बनाने में भी असर पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक कमजोरी आ जाती है, जिसके कारण वह अपनी सेक्स लाइफ एंज्वॉय नहीं कर पाते।
आज हमने आपको महिलाओं को देर से शादी ( Late Marriage) करने पर जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, के बारें में बताया। जिसके माध्यम से आपको भविष्य में काफी मदद मिलेगा। उम्मीद हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पंसद आएगी।

 

Related Posts

जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन ‌ पर मेरा नज़रिया!
  • TN15TN15
  • July 16, 2026

किसी भी इंसान की जान ‌ जब खतरे…

Continue reading
AI मॉडल जातिगत भेदभाव को कैसे दोहराते हैं
  • TN15TN15
  • July 16, 2026

डेविड सथुलुरी   मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद:…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP चालाकी से…’, संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

  • By TN15
  • July 16, 2026
‘BJP चालाकी से…’, संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

  • By TN15
  • July 16, 2026
बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग

  • By TN15
  • July 16, 2026
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग

Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल!

  • By TN15
  • July 16, 2026
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल!

जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

  • By TN15
  • July 16, 2026
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, ‘स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…’

  • By TN15
  • July 16, 2026
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, ‘स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…’