राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर निगम से सटे मनुआ पुल स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा के अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक की गई। जिसमें मुख्या अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई साथ ही पार्टी को बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्ष को सहयोग करने के दिशा निर्देश भी दिया गया। इस बैठक में सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की मुख्य रूप से जन अधिकार पार्टी छोड़कर आए हुए अरमान अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तथा भाजपा छोड़कर आए अरविंद कुमार राम को दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनाया गया इसके साथ ही जन अधिकार पार्टी छोड़कर कौशल इकबाल के साथ अमित कुमार कुशवाहा ने भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थामा। अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं अभी अस्वस्थ हू। लेकिन मैं फिर भी पार्टी के लिए लगतार काम कर रहा हूं। मुझे पार्टी के लिए काम मरने मे जो खुशी मिलती है उसकी क्या व्याख्या करू। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे जिले के प्रखंडों में जाकर लोगो को पार्टी के विचारों के बारे में बताएंगे और पार्टी के सदस्या दिलाएंगे। उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि हम लोग चंपारण में पार्टी के सदस्य सबसे ज्यादा बनाएंगे। यहां से पार्टी के इतना सदस्य बनाएंगे पूरे प्रांत में सबसे ज्यादा सदस्य पश्चिम चम्पारण से होंगे। बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुशवाहा, मीडिया प्रभारी डी के कुशवाहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर बलराम प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, आईटी सेल जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार नारायण, बैरिया प्रखंड अध्यक्ष संतदेव कुशवाहा, मझौलिया प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, चनपटिया प्रखंड अध्यक्ष वीर प्रसाद गुप्ता, दिनानाथ ठाकुर, राजन कुमार, सिकटा प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन, राकेश कुमार, अबुलैस अंसारी, चंद्रशेखर राम, जिला सचिव छठू महतो आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi